मां स्कूल प्रिंसिपल, पिता भाजपा नेता... बेटे ने UPSC में लहराया परचम, जानिये कौन है तीसरी रैंक लाने वाले एकांश ढुल
Ekansh Dhul UPSC AIR 3: हरियाणा के एकांश ढुल ने तीसरा रैंक हासिल किया है. एकांश ढुल पहले भी दो बार परीक्षा क्रैक कर चुके हैं. लेकिन तीसरी बार 3rd रैंक लाकर उन्होंने बड़ा जम्प मारा है. आईये जानते हैं यूपीएससी में तीसरा रैंक लाने वाले एकांश ढुल कौन है

फोटो- इंटरनेट
Ekansh Dhul: 6 मार्च 2026, यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (यूपीएसई) की तरफ से सिविल सेवा परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है. यूपीएससी परीक्षा में हरियाणा के एकांश ढुल ने तीसरा रैंक हासिल किया है. एकांश ढुल पहले भी दो बार परीक्षा क्रैक कर चुके हैं. लेकिन तीसरी बार 3rd रैंक लाकर उन्होंने बड़ा जम्प मारा है. आईये जानते हैं यूपीएससी में तीसरा रैंक लाने वाले एकांश ढुल कौन है...
एकांश ढुल कौन है?
नाम: एकांश ढुल
निवास: पंचकूला, हरियाणा
पिता: भाजपा नेता कृष्ण ढुल
माता: निर्मला (स्कूल प्रिंसिपल)
प्रारंभिक शिक्षा: भवन विद्यालय चंडीगढ़ से 10वीं और सेंट कबीर स्कूल सेक्टर-26 से 12वीं
उच्च शिक्षा: कॉलेज ऑफ कॉमर्स दिल्ली से बीए ऑनर्स
यूपीएससी रैंक: तीसरा स्थान
एकांश ढुल का परिवार
एकांश ढुल ने यूपीएससी परीक्षा में तीसरा स्थान हासिल किया है. वो हरियाणा के पंचकूला स्थित सेक्टर 12A के रहने वाले हैं. एकांश ढुल के पिता कृष्ण ढुल भाजपा नेता हैं. वहीँ, उनकी मां निर्मला स्कूल में प्रिंसिपल हैं.
एकांश ढुल ने कहाँ तक पढ़ाई की है
एकांश ढुल ने चंडीगढ़ के सेक्टर 27 के भवन स्कूल से अपनी दसवीं की पढ़ाई की है. चंडीगढ़ के संत कबीर स्कूल से 12वीं की है. स्कूल की पढ़ाई के बाद एकांश ढुल ने श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से बीए ऑनर्स की गीगरे हासिल की.
यूपीएससी का सफर कैसा रहा
बीए ऑनर्स की पढ़ाई के बस एकांश ढुल यूपीएएसी की तैयारी करने लगे. उन्होंने दिल्ली में कोचिंग भी की. एकांश ढुल ने तीन बार यूपीएससी की परीक्षा दी. पहली बार साल 2024 में उन्हें 342वीं रैंक मिला था. इसके बाद 2025 में 295वीं रैंक हासिल की थी. वहीँ, अब लम्बी छलांग मारते हुए एकांश ढुल तीसरा रैंक हासिल किया है.
