Begin typing your search above and press return to search.

कौन है UPSC टॉपर अनुज अग्निहोत्री? AIIMS से MBBS, फिर Danics किया ज्वाइन, अब सिविल सेवा में 1st रैंक लाकर बिखेरा जलवा

UPSC Topper Anuj Agnihotri: UPSC Civil Services Exam में अनुज अग्निहोत्री ने टॉप किया है. अनुज अग्निहोत्री ने ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल की है. आइये जानते हैं यूपीएससी टॉपर अनुज अग्निहोत्री कौन है.

UPSC Topper Anuj Agnihotri
X

इमेज- AI जनरेटेड 

By Neha Yadav

UPSC Topper Anuj Agnihotri: 6 मार्च 2026,संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने 6 मार्च (आज) सिविल सेवा परीक्षा (सीएसई) 2025 का फ़ाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है. UPSC Civil Services Exam में अनुज अग्निहोत्री ने टॉप किया है. अनुज अग्निहोत्री ने ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल की है. आइये जानते हैं यूपीएससी टॉपर अनुज अग्निहोत्री कौन है.

यूपीएससी टॉपर अनुज अग्निहोत्री कौन है

नाम: अनुज अग्निहोत्री

निवासी: रावतभाटा, राजस्थान

शिक्षा: जोधपुर एम्स से एमबीबीएस

यूपीएससी रैंक: 1st

वर्तमान पेशा: दानिक्स सिविल सर्विस

अनुज अग्निहोत्री कितने पढ़े-लिखे हैं?

अनुज अग्निहोत्री ने यूपीएससी परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल की है. अनुज अग्निहोत्री राजस्थान के रावतभाटा के रहने वाले हैं. रावतभाटा से स्कूल की पढ़ाई के बाद अनुज अग्निहोत्री ने जोधपुर एम्स से एमबीबीएस किया.2023 में एमबीबीएस की मेडिकल की पढ़ाई के बाद उनकी रुचि प्रशासनिक सेवा में आयी.

कैसे शुरू हुआ सिविल सर्विस का सफर

अनुज अग्निहोत्री ने दानिक्स सिविल सर्विस ज्वाइन किया. दानिक्स Central Civil Services (Group-B) की प्रशासनिक सेवा है. वर्तमान में दिल्ली, अंडमान और निकोबार आइलैंड्स सिविल सर्विस में कार्यरत हैं. इसके साथ ही उन्होंने यूपीएससी की तैयारी की. जिसमे उन्हें सफलता मिली. और पहली रैंक हासिल की है.

यूपीएससी परीक्षा के टॉप 10 उम्मीदवार

अनुज अग्निहोत्री

राजेश्वरी सुवे एम

आकांक्ष धुल

राघव झुनझुनवाला

ईशान भटनागर

ज़िन्निया अरोरा

ए.आर. राजा मोहिद्दीन

पक्षल सेक्रेट्री

आस्था जैन

उज्ज्वल प्रियांक

कैसे होता है अभ्यर्थियों का चयन

इस साल मुख्य परीक्षा (Mains) पास करने के बाद कुल 2,736 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था जो 5 जनवरी से शुरू होकर 27 फरवरी तक चले. इन उम्मीदवारों में से सिर्फ 979 भाग्यशाली अभ्यर्थियों का चयन IAS, IPS, IFS और IRS जैसी सेवाओं के लिए किया गया. यूपीएससी की यह मेरिट लिस्ट मेंस परीक्षा (1750 अंक) और इंटरव्यू (275 अंक) के कुल स्कोर के आधार पर तैयार की जाती है.

किन सेवाओं में मिलेगी जगह?

UPSC CSE 2025 के जरिए केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में ग्रुप 'A' और ग्रुप 'B' की सेवाओं में नियुक्तियां की जाएंगी. इसमें भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और भारतीय विदेश सेवा (IFS) जैसे प्रमुख पद शामिल हैं. यह परीक्षा अपनी कठिन चयन प्रक्रिया के लिए जानी जाती है जहां प्रीलिम्स और मेंस की बाधा पार करने के बाद इंटरव्यू का सामना करना पड़ता है.

Neha Yadav

नेहा यादव रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएट करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। पिछले 6 सालों से विभिन्न मीडिया संस्थानों में रिपोर्टिंग करने के बाद NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहीं है।

Read MoreRead Less

Next Story