Patna River Cruise : 50 लाख के मेकओवर के बाद गंगा की लहरों पर फिर दौड़ेगा रिवर क्रूज, जानें कब से और कितना होगा किराया

Patna River Cruise : पांच महीने की शांति के बाद गंगा की लहरों पर फिर घुमने फिरने के  शौक़ीन लोगो की मौज होने वाली हैं. 50 लाख रुपये के मेकवोवर पूरी कर पटना का रिवर क्रूज एक बार फिर पर्यटकों को गंगा दर्शन कराने जल्द आ रहा है.

Update: 2026-02-09 06:24 GMT

Patna River Cruise : 50 लाख के मेकओवर के बाद गंगा की लहरों पर फिर दौड़ेगा रिवर क्रूज, जानें कब से और कितना होगा किराया

Patna River Cruise : पटना : बिहार की राजधानी पटना में गंगा की लहरों पर घुमने वालो के लिए एक अच्छी खुशखबरी है. पिछले पांच महीनों से बंद  पड़ा पटना का मशहूर रिवर क्रूज एमवी स्वामी परमहंस एक बार फिर अपनी शाही सवारी के लिए बिल्कुल तैयार है अगर आप भी गंगा की लहरों के बीच ठंडी हवाओं और पटना के खूबसूरत घाटों का नजारा देखने का इंतजार कर रहे थे, तो अब आपकी ख्वाहिस मार्च के पहले हफ्ते में ही पूरी होने वाली है.

कोलकाता में हुआ 50 लाख का मेकवोवर

 दरअसल यह क्रूज पिछले पांच महीने से पटना में नहीं था इसे मरम्मत और तकनीकी जांच के लिए कोलकाता के ड्राइ डॉक सेंट भेजा गया था जलयानों के नियम के अनुसार, हर पांच साल में इनकी पूरी तरह से जांच और मरम्मत करना जरूरी होता है ताकि सफर के दौरान यात्रियों की सुरक्षा में कोई कमी न रहे इस पूरे मेकओवर पर पर्यटन विभाग ने करीब 50 लाख रुपये खर्च किए हैं .अब इसके इंजन से लेकर नेविगेशन सिस्टम तक, सब कुछ एकदम नया हो चुका है उम्मीद की जा रही है कि फरवरी के आखिरी दिनों तक यह क्रूज कोलकाता से चलकर पटना के दीघा घाट पहुंच जाएगा.

250 रुपये में 45 मिनट का रोमांच

अब बात करते हैं उस सवाल की जो सबके मन में है कि किराया कितना होगा तो आपको बता दें कि आम जनता के लिए इस 45 मिनट के रोमांचक सफर का टिकट 250 रूपये तय किया गया है यह क्रूज दीघा घाट से निकलकर जेपी सेतु तक जाएगा और वहा से वापस आएगा करीब 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाले इस क्रूज पर बैठकर आप पटना के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक नजारों को एक नए नजरिए से देख पाएंगे इस क्रूज में एक साथ करीब 300 लोग सवार हो सकते हैं.

पार्टी और फंक्शन के लिए भी है शानदार

 यह क्रूज सिर्फ घूमने के लिए ही नहीं अगर आप गंगा के बीचों-बीच अपनी बर्थडे पार्टी, एनिवर्सरी या कोई ऑफिशियल मीटिंग करना चाहते हैं तो उसकी सुविधा भी मिलेगी आप पूरे क्रूज को बुक कर सकते हैं इसके लिए पैकेज 30 हजार रुपये प्रति घंटे से शुरू होकर 1.50 लाख रुपये 8 घंटे के लिए तक के लिए हैं.

केंद्र सरकार ने यह आलीशान क्रूज बिहार को तोहफे में दिया था ताकि यहां पर्यटन को बढ़ावा मिल सके अब इसकी वापसी से पटना के मरीन ड्राइव और घाटों पर घूमने आने वाले लोगों की मौज मस्ती दोगुनी  होने वाला है तो बस मार्च का इंतजार कीजिए और तैयार हो जाइए गंगा की लहरों पर एक यादगार सफर के लिए.

Tags:    

Similar News