पहले हम, पहले हम दर्शन करेंगे... और फिर एक-दूसरे पर गिरने लगे लोग, 2 महिलाओं ने बताया नालंदा भगदड़ का आंखों देखा हाल, वीडियो देखें
Nalanda Stampede News: बिहार के नालंदा जिले में आज मघड़ा शीतला मंदिर में मची भगदड़ में 9 लोगों की मौत हो गई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया है कि मंदिर में दर्शन की होड़ के कारण यह घटना हुई है। प्रशासन पर लापरवाही का भी आरोप लगाया है।
Nalanda Stampede Inside News : बिहार के नालंदा में बिहारशरीफ के पास शीतला माता मंदिर में आज भगदड़ मची। इसमें 9 लोगों की मौत हो गई। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। मघड़ा शीतला मंदिर के पास मेला लगा था। मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी थी और अचानक भगदड़ मच गई। कई लोग घायल हुए हैं। घटना की प्रत्यक्षदर्शी महिलाओं के मुताबिक दर्शन के लिए श्रद्धालुओं के बीच होड़ मची थी। दूसरी तरफ पुलिस बल की तैनाती पर्याप्त संख्या में नहीं थी।
पटना से आई ममता देवी ने बताया है कि यहां(मघड़ा शीतला मंदिर) मंगलवार को भीड़ होती है। लोग शीतला माता और मंगला माता के दर्शन के लिए आते हैं। यहां पुलिस और प्रशासन को जरूरत के हिसाब से अधिक इंतजाम करने की जरूरत थी। मगर, प्रशासन ने कोई इंतजाम नहीं किए। भगदड़ में लोग मर गए। लोग पुलिस-प्रशासन की कमजोरी के चलते मरे हैं।
#WATCH नालंदा, बिहार: ममता देवी नाम की एक श्रद्धालु ने बताया, "मंगलवार को यहां हमेशा भीड़ रहती है। लोग शीतला माता के दर्शन के लिए आते हैं। हमलोग भी पटना से दर्शन के लिए आए हैं। लेकिन अचानक भगदड़ मच गई, और लोगों की जान चली गई। यह सब कुप्रबंधन की वजह से हुआ... यहां बहुत ज़्यादा… pic.twitter.com/xjLrrfHSpm
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 31, 2026
नालंदा के शीतला मंदिर में भगदड़, करीब दर्जनों लोगों की मौत, पच्चीस से अधिक लोग घायल,अधिकांश मृतक महिला ..! #Bihar #Nalnda #stampade pic.twitter.com/MvFP0P5exN
— Mukesh singh (@Mukesh_Journo) March 31, 2026

जल्दी दर्शन करने को बेताब रहते हैं लोग
ममता देवी ने बताया कि देहातों से आने वाले लोग जल्दी दर्शन करने को बेताब रहते हैं। पहले हम, पहले हम करते हुए लोग दर्शन के लिए एक-दूसरे पर चढ़े जा रहे थे। वे चाहते थे कि वे सबसे पहले दर्शन कर लें। एक तरफ लोगों में पहले दर्शन करने के लिए होड़ मची थी तो दूसरी तरफ प्रशासन की ओर से उनको काबू करने के लिए पुलिस बल नहीं था।
#BreakingNews:
— SANTOSH PANDEY (@Santosh53172026) March 31, 2026
बिहार के नालंदा में शीतला मंदिर में भगदड़
शीतला माता मंदिर में मेले के दौरान भगदड़ मच गई। दर्जनों की मौत, अधिकांश महिलाएं।
25+ घायल।प्रशासन मौके पर। CM नीतीश ने दुख जताया, जांच के आदेश दिए।ईश्वर दिवंगतों को शांति दे। #NalandaStampede #BiharNews pic.twitter.com/cGhtbfjr4Q
#WATCH | नालंदा, बिहार: SP भारत सोनी ने नालंदा के मां शीतला मंदिर में हुई भगदड़ की घटना पर कहा, "...आज सुबह हमें मंदिर में अतिरिक्त भीड़ की सूचना मिलीं। जब महिलाएं स्नान के बाद मंदिर परिसर में प्रवेश कर रही थीं, तो दम घुटने और पानी की कमी के कारण उनमें से कई बेहोश होकर गिरने… pic.twitter.com/YwfACjNL1x
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 31, 2026
हमारे नालंदा ज़िले में माघरां स्थित माता शीतला मन्दिर में भगदड़ से 8 महिलाओ की मौत.. दर्जनों जख्मी, अधिकांशतः महिला श्रद्धालुओं की मौत 😭 pic.twitter.com/cb2gYGIKDV
— Karmaveera singh (@KarmaveeraS) March 31, 2026

चैत्र माह के अंतिम मंगलवार के कारण उमड़ी थी अधिक भीड़
रीना राय ने बताया कि जब वे मंदिर आईं तो देखा की बेहद अधिक भीड़ है। लोग कतार के नियम का पालन नहीं कर रहे। उन्हें समझाने के लिए कोई नहीं है। फिर भगदड़ मची और कुछ लोग बेहोश हो गए हैं। कुछ जख्मी हुए हैं। कुछ लोगों को एंबुलेंस में ले जाया गया। मंदिर में जाने के लिए लाइन में कोई लगना नहीं चाहता है। सभी पहले अंदर जाना चाहते थे। बता दें, यहां हर मंगलवार को मेला लगता है। शीतला अष्टमी पर भी मेले का आयोजन होता है। यह चैत माह का अंतिम मंगलवार था, इसलिए भीड़ ज्यादा थी। इसी भीड़ के बीच भगदड़ मच गई।