Stylish Bindi Design: नवरात्रि पर अपने एथनिक ड्रैस के साथ ट्राई करें ये स्टाइलिश बिंदियां, चेहरे से नहीं हटेगी नज़र
Stylish Bindi Design: नवरात्रि और शादियों के इस सीज़न में खूबसूरत एथिनिक ड्रेसेज़ के साथ एक खूबसूरत बिंदी आपके लुक को कंप्लीट तो करेगी ही, आपके चेहरे की खूबसूरती में चार चाँद भी लगा देगी।
Navratri Stylish Bindi Design (फोटो: AI द्वारा जनरेट)
Stylish Bindi Design: नवरात्रि और शादियों के इस सीज़न में खूबसूरत एथिनिक ड्रेसेज़ के साथ एक खूबसूरत बिंदी आपके लुक को कंप्लीट तो करेगी ही, आपके चेहरे की खूबसूरती में चार चाँद भी लगा देगी। आप मिनिमलिस्टिक हों या बदलते ट्रैंड के मुताबिक मैक्सिमलिस्टिक, आपकी चाॅइस के हिसाब से बिंदी के अलग-अलग ट्रेंडी डिजाइंस अवेलेबल हैं। यहां कुछ ट्रैंडिंग बिंदी डिज़ाइन्स हम आपको बता रहे हैं। देख लीजिये, आप को कौन सा पसंद आता है।
पेस्टल और नियॉन बिंदी
साड़ी, लहंगा-चोली या कुर्ती के रंग से मैच करती हुई पेस्टल या नियॉन कलर की बिंदियां यंग गर्ल्स की फेवरेट बनी हुई हैं। गर्मियों में ये खासकर बेहद खूबसूरत लगती हैं और आँखों को बहुत सुकून देती हैं।
मल्टी-कलर छोटी बिंदी
आप लहंगा-चोली के साथ कई रंगों वाली छोटी बिंदियों से माथे के बीच में एक राउंड पैटर्न बना सकती हैं। ये तरीका गर्ल्स के बीच बहुत ट्रेंडिंग है।
ऑक्सीडाइज्ड /गोल्ड डाॅट बिंदी
अगर आप सिल्वर या ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी पहन रही हैं, तो सिल्वर कलर की डाॅट बिंदी लगा सकती हैं वहीं अगर अपने रेड, ग्रीन, मेरून जैसे सॉलिड कलर्स की साड़ी पहनी है तो आप गोल्ड डॉट बिंदी लगा सकती हैं। ये बहुत ट्रेडिंग है।
मैटेलिक बिंदी
आजकल मिनिमलिस्टिक मेटैलिक बिंदी का भी खूब चलन है। आप इन्हें भी ट्राई कर सकती है।ये मॉडर्न लुक देती हैं।
कुंदन वर्क बिंदी
भारी कढ़ाई वाले लहंगे के साथ कुंदन या नग वाली बिंदी आपके लुक को फेस्टिव टच देती है।
मिरर और स्टोन वर्क बिंदी
नवरात्रि या शादी के लिए ग्लिटर और मिरर वर्क वाली बिंदी बहुत चलन में हैं।
लेयर्ड बिंदी
यंग गर्ल्स अलग-अलग रंगों की छोटी-बड़ी बिंदी लगाकर लेयरिंग करना पसंद कर रही हैं।
डिज़ाइनर बिंदी
अगर आप ज्यादा खर्च करने से मूड में हैं तो डिजाइनर बिंदी भी ले सकती हैं। बहुत ही आकर्षक और हैंडमेड डिफरेंट डिजाइंस इनमें मिल जाती हैं।
चंद्राकार बिंदी
यह लेडीज़ की ऑल टाइम फेवरेट बिंदियों में से एक है। इसमें एक खूबसूरत नग से शोभा और बढ़ जाती है।
बोल्ड रेड बिंदी
अगर आपको कोई भी अलग डिजाइन नहीं चाहिए तो आप एक बड़ी बोल्ड रेड बिंदी लगा सकती है। ये अपने आप में ही आपको खास बना देगी।