Chandra Grahan niyam: चंद्र ग्रहण खत्म होने के बाद ग्रहण के बाद क्या करें और क्या नहीं? दान से लेकर पूजा तक की पूरी जानकारी

Chandra Grahan niyam : आज फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि पर 3 मार्च को साल का पहला चंद्र ग्रहण है. यह जीवन पर नकारात्मक असर डालता है. शास्त्रों में इस प्रभाव से बचने के लिये कुछ उपाय बताए गए हैं. जिसे ग्रहण की समाप्ति के बाद तुरंत करना चाहिए. तो चलिए जानते हैं. चंद्र ग्रहण के बाद क्या करना चाहिए...

Update: 2026-03-03 11:28 GMT

इमेज- इंटरनेट 

Chandra Grahan niyam: साल का पहला चंद्र ग्रहण फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि पर यानी 3 मार्च को पड़ रहा है. चंद्र ग्रहण दोपहर 3 बजकर 20 मिनट से शुरू हो चूका है. जो शाम 6 बजकर 46 मिनट तक रहेगा. ग्रहण को साइंस की एक सामान्य खगोलीय घटना मानी जाती है. लेकिन ज्योतिष और धर्म शास्त्र में ग्रहण को अशुभ और नकारात्मक माना जाता है.

शास्त्रों के अनुसार, ग्रहण का 12 राशियों पर पड़ता है. यह जीवन पर नकारात्मक असर डालता है. शास्त्रों में इस प्रभाव से बचने के लिये कुछ उपाय बताए गए हैं. जिसे ग्रहण की समाप्ति के बाद तुरंत करना चाहिए. तो चलिए जानते हैं. चंद्र ग्रहण के बाद क्या करना चाहिए...

चंद्र ग्रहण ख़त्म होने के बाद क्या करें 

स्नान करें

हिन्दू मान्यताओं के अनुसार, चंद्र ग्रहण की समाप्त होने के बाद सबसे स्नान करें, साथ ही पहने हुए कपडों को भी धो दें. माना जाता है ऐसा करने से ग्रहण की नकारात्मक खत्न हो जाती है.

घर और मंदिर का शुद्धिकरण करें

नहाने के बाद गंगाजल से घर और मंदिर का शुद्धिकरण करें, गंगाजल का छिड़काव करने के साथ ही मुख्य दरवाजे कोपानी से धोएं. पुरे घर में पोछा लगाएं.

देवी देवताओं की पूजा करें 

ग्रहण ख़त्म के होने बाद देवी देवताओं की प्रतिमाओं को साफ़ करके उनकी पूजा अर्चना करें. हो सके तो भोग भी लगाएं. इसे शुभ माना जाता है. ऐसा करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है

अन्न दान करें

ग्रहण के बाद अन्न दान करना शुभ माना जाता है. हो सके तो जरूरतमंद को अन्न का दान करें, इस दिन चावल, चीनी, दूध का दान शुभ होता है.

गाय को खिलाएं बचा हुआ भोजन 

अगर ग्रहण के दौरान का भोजन बच गया है तो उसे भूलकर भी न खाएं, कहा जाता है इसका असर स्वास्थ्य पर पड़ता है. ऐसे में इस भोजन को फेंकने के बजाय इसे गाय को खिला दें. 

Tags:    

Similar News