मोतिहारी में सरकारी टीचर के घर निगरानी विभाग का छापा, आय से अधिक संपत्ति मामले में रेड

Motihari BDO Teacher Raid: बिहार के मोतिहारी से बड़ी खबर सामने आ रही है. मोतिहारी में BDO और शिक्षिका के घर पर निगरानी विभाग ने छापा मारा है. आय से अधिक संपत्ति मामले में निगरानी विभाग की टीम ने यह कार्रवाई की है.

Update: 2026-03-07 08:07 GMT

इमेज- इंटरनेट 

Motihari News: 07 मार्च 2026, बिहार के मोतिहारी से बड़ी खबर सामने आ रही है. मोतिहारी में BDO और शिक्षिका के घर पर निगरानी विभाग ने छापा मारा है. आय से अधिक संपत्ति मामले में निगरानी विभाग की टीम ने यह कार्रवाई की है.

BDO कृष्णा राम के घर विलिजेंस का छापा 

जानकारी के मुताबिक़, निगरानी की टीम ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में BDO कृष्णा राम के घर और उसके राजा बाजार के किराये के मकान में छापा मारा है. टीम संपत्ति से जुड़े डाक्यूमेंट्स की जांच कर रही है. सारे दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं. 

घर में बड़ी में अधिकारी हैं मौजूद

कृष्णा राम के घर के अंदर बड़ी संख्या में अधिकारी और सुरक्षाकर्मी मौजूद है. घर के बाहर गाड़ियों की कतारें लगी हुई है. सभी के आने जाने पर रोक लगी हुई है. 

आय से अधिक संपत्ति का आरोप 

कृष्णा राम तुरकौलिया प्रखंड की शंकर सरैया पंचायत के BDO है. साथ ही शंकर सरैया पंचायत के पूर्व मुखिया रह चुके हैं. वहीं, उनकी पत्नी सरकारी टीचर है. इनपर आय से अधिक संपत्ति का आरोप है. फ़िलहाल टीम जांच कर रही है. जांच के बाद ही आधिकारिक बयान जारी किया जाएगा.




Tags:    

Similar News