CG Top News Today: छत्तीसगढ़ की टॉप न्यूज़ और हर बड़ी अपडेट एक ही जगह, एक ही क्लिक में | NPG News
CG Top News Today: छत्तीसगढ़ की आज की बड़ी खबरें- रायपुर, बस्तर, बिलासपुर और दुर्ग समेत पूरे राज्य की ब्रेकिंग अपडेट्स। पढ़ें राजनीति, नक्सल, मौसम और प्रशासन से जुड़ी टॉप न्यूज़।

CG Top News Today: छत्तीसगढ़ की आज की बड़ी खबरें- रायपुर, बस्तर, बिलासपुर और दुर्ग समेत पूरे राज्य की ब्रेकिंग अपडेट्स। पढ़ें राजनीति, नक्सल, मौसम और प्रशासन से जुड़ी टॉप न्यूज़।
Live Updates
- 1 April 2026 7:35 PM IST
CG News: छत्तीसगढ़ के स्थित अटलबिहारी वाजपेयी यूनिवर्सिटी में फर्नीचार घोटाला का जिन्न सामने आ गया है। तीन सदस्यीय जांच समिति ने विश्वविद्यालय द्वारा की गई खरीदी को संदेहास्पद बताया है। रिपोर्ट में जांच कमेटी ने बाजार मूल्य से तीन गुना अधिक कीमत पर की गई खरीदी पर सवालिया निशान उठाया है। जांच समिति ने इसके लिए विश्वविद्यालय को सीधेतौर पर जिम्मेदार ठहराया है। जैम पोर्टल से खरीदी में जमकर भ्रष्टाचार किया गया है।
- 1 April 2026 7:34 PM IST
Raipur News: राजधानी में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई है। पूर्व कांस्टेबल ने अपनी पत्नी और बेटी को मौत के घाट उतार दिया। घटना की जानकारी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया....
- 1 April 2026 7:33 PM IST
Ambikapur News: छत्तीसगढ़ से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां दोस्त ने अपने ही दोस्त की हत्या कर दी, फिर उसके शव को अपने घर में ही दफन कर दिया था। हत्या के 9 दिन बाद मामले में खुलासा हुआ...
- 1 April 2026 7:32 PM IST
Dhamtari News: नगरी में युवक-युवती की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। पास में ही कीटनाशक दवा की शीशी भी मिली। आशंका जताई जा रही है कि दोनों ने कीटनाशक का सेवन कर फांसी लगाकर अपनी जान दी है।
- 1 April 2026 7:31 PM IST
Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सूखा नशा और सिंथेटिक ड्रग्स के अंतरराज्यीय नेटवर्क के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस की टीम ने एक युवती समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
- 1 April 2026 7:30 PM IST
CG Crime News: SECR के बिलासपुर किसान परसदा के पास रेलवे ट्रैक पर एक दिन पहले मिली क्षत-विक्षत लाश खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले की रहने वाली आठवीं की छात्रा देविका की निकली।
- 1 April 2026 7:29 PM IST
जग्गी हत्याकांड: हाई कोर्ट ने अमित जोगी को समय देने से किया इंकार, कल भी होगी मामले की सुनवाई
Bilaspur High Court: सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर एनसीपी नेता स्व रामअवतार जग्गी हत्याकांड की फाइल छत्तीसगढ़ बिलासपुर हाई कोर्ट ने रिओपन कर सुनवाई प्रारंभ कर दी है।
- 1 April 2026 7:28 PM IST
CG News: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री का प्रवचन चल रहा है। सोमवार को दिव्य दरबार के दौरान हिंदू धर्म से धर्मांतरित हो चुके 583 लोगों ने घर वापसी किया। शास्त्री ने कहा, हिंदुओं को कटने-बंटने और मिटने नहीं देंगे। धर्मांतरण की हो रही कोशिशों के बीच शास्त्री ने सीधेतौर पर कहा, अब हालेलुया वालों की ठठरी मारी जाएगी।
- 1 April 2026 7:27 PM IST
CG Crime News: छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में कांग्रेस नेता की दबंगई सामने आया है। बार संचालक को आधी रात बार फोन कॉल कर शराब की डिमांड की, बार बंद होने और शराब उपलब्ध ना होने की बात पर पीसीसी सचिव ने शराब के लिए पैसे मांगे। जब सब तरफ से ना हो गया तब कांग्रेस नेता ने अपने साथियों के साथ बार संचालक पर हमला कर दिया और डंडे से पिटाई कर दी।
- 1 April 2026 7:26 PM IST
Janjgir Champa Murder Case: चोरी की नीयत से घर में घुसे आरोपियों ने बुजुर्ग पति-पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। आरोपी अपनी पहचान छिपाने के लिए मुखौटा और नकली बाल लगाकर पहुंचे थे।










