कांग्रेस नेता की दबंगई: पहले शराब मांगी, फिर पैसे की करने लगा डिमांड, बार संचालक ने मना किया तो डंडे से कर दी पिटाई...
CG Crime News: छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में कांग्रेस नेता की दबंगई सामने आया है। बार संचालक को आधी रात बार फोन कॉल कर शराब की डिमांड की, बार बंद होने और शराब उपलब्ध ना होने की बात पर पीसीसी सचिव ने शराब के लिए पैसे मांगे। जब सब तरफ से ना हो गया तब कांग्रेस नेता ने अपने साथियों के साथ बार संचालक पर हमला कर दिया और डंडे से पिटाई कर दी।

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News
बिलासपुर। 1 अप्रैल 2026| छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में कांग्रेस नेता की दबंगई सामने आया है। बार संचालक को आधी रात बार फोन कॉल कर शराब की डिमांड की, बार बंद होने और शराब उपलब्ध ना होने की बात पर पीसीसी सचिव ने शराब के लिए पैसे मांगे। जब सब तरफ से ना हो गया तब कांग्रेस नेता ने अपने साथियों के साथ बार संचालक पर हमला कर दिया और डंडे से पिटाई कर दी। रात में पुलिस गाड़ी की सायरन सुनकर साथियों के साथ भाग खड़े हुए। बार संचालक की रिपोर्ट पर पुलिस ने कांग्रेस नेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है।
छत्तीसगढ़ बिलासपुर में सोमवार आधी रात अमिगोज बार संचालक के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। आरोप है, कांग्रेस नेता नाजिम खान और उसके दो साथियों ने बार बंद होने के बाद शराब नहीं देने को लेकर विवाद किया और बार संचालक के साथ जमकर मारपीट की। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव नाजिम खान ने इन आरोपों को गलत बताते हुए कहा, विवाद बार के पीछे गाड़ी पार्किंग को लेकर हुआ था, जिसे शराब से जोड़कर गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। घटना तारबाहर थाना क्षेत्र की है।
पढ़िए क्या है मामला
भारतीय नगर निवासी मो. तौसिफ अमिगोज बार का संचालक है। तौसिफ ने पुलिस को बताया, रात तकरीबन 12:50 बजे टिकरापारा निवासी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव नाजिम खान का फोन कॉल आ रहा था। फोन उठाने पर नाजिम ने शराब की मांग की। ताैसिफ ने बताया, बार बंद हो चुका है और शराब उपलब्ध नहीं है। इस बात पर नाजिम खान ने फोन पर ही गाली-गलौज शुरू कर दी और बार में आकर तोड़फोड़ करने की धमकी दी। धमकी देने के कुछ ही देर में तौसिफ अमिगोज बार पहुंच गया, इस दौरान मो तौसिफ अपने दो साथियों सैय्यान बुखारी और सलमान खान के साथ पहले से मौजूद था।
पैसे मांगने के बाद की मारपीट
बार पहुंचने पर आरोपियों ने शराब की मांग की। तौसिफ ने मना करते हुए बार बंद होने की बात कही। कांग्रेस नेता ने कहा, शराब नहीं है तो, शराब पीने के लिए पैसे दे दो, हम बाहर से खरीद लेंगे। तौसिफ ने पैसे देने से इनकार कर दिया।
इस पर नाजिम उसके साथी सैय्यान बुखारी और सलमान खान भड़क गए और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। इस दौरान नाजिम ने डंडे से तौसिफ के सिर (कनपटी) पर वार कर दिया, जबकि उसके दोनों साथी सैय्यान बुखारी और सलमान खान ने हाथ-मुक्कों से मारपीट की।
पुलिस सायरन का आवाज सुनकर भाग खड़े हुए
पुलिस पेट्रोलिंग वाहन का सायरन सुनकर तीनों आरोपी अपनी कार छोड़कर मौके से भाग खड़े हुए। घायल तौसिफ को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। दूसरे दिन मंगलवार को थाने पहुंचकर उसने शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है।
पीसीसी सचिव ने कहा, पार्किंग को लेकर हुआ था विवाद
नाजिम खान का कहना है, अमिगोज बार में कोई विवाद नहीं हुआ। बार के पीछे पार्किंग है, जहां वह अपने काम से गए थे। इस दौरान उन्होंने अपनी गाड़ी साइड में खड़ी की, जिसे बार के गार्ड ने हटाने के लिए कहा।
इस पर उन्होंने तौसिफ को फोन कर वहां बुलाया। कुछ देर बाद तौसिफ भी मौके पर पहुंच गया। नाजिम के अनुसार गाड़ी खड़ी करने को लेकर तौसिफ गाली-गलौज करने लगा और मना करने पर धौंस दिखाने लगा, जिससे दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। मामूली विवाद के बाद मामला वहीं शांत हो गया था, लेकिन अगले दिन तौसिफ खान ने उनके और उनके दोस्तों के खिलाफ झूठी रिपोर्ट दर्ज करा दी।
जिस तरह से एफआईआर दर्ज की गई है, उसमें केस दर्ज करने से पहले पुलिस को बार के सीसीटीवी कैमरों का फुटेज देखना चाहिए था। उन्होंने अपनी गाड़ी बार के पीछे कुछ दूरी पर खड़ी की थी और जिस स्थान पर गाड़ी पार्क की गई थी, वहां भी सीसीटीवी कैमरा लगा होगा। ऐसे में पुलिस को इन सभी पहलुओं की जांच करने के बाद ही एफआईआर दर्ज करनी चाहिए थी।
