Begin typing your search above and press return to search.

Ambikapur News: सनसनीखेज वारदातः हत्या कर शव को घर में दफनाया, फिर 9 दिन बाद थाने पहुंचा और बोला-टीआई साहब मैने दोस्त को मार डाला, अब उसकी आत्मा मुझे परेशान कर रही...

Ambikapur News: छत्तीसगढ़ से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां दोस्त ने अपने ही दोस्त की हत्या कर दी, फिर उसके शव को अपने घर में ही दफन कर दिया था। हत्या के 9 दिन बाद मामले में खुलासा हुआ...

Ambikapur News: सनसनीखेज वारदातः हत्या कर शव को घर में दफनाया, फिर 9 दिन बाद थाने पहुंचा और बोला-टीआई साहब मैने दोस्त को मार डाला, अब उसकी आत्मा मुझे परेशान कर रही...
X
By Sandeep Kumar

Ambikapur News: अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। घर आये युवक की दोस्त ने हत्या कर दी, फिर पकड़े जाने के डर से दोस्त के शव को अपने घर के एक कोने में ही गाड़ दिया। घटना के 9 दिन बाद आरोपी खुद थाने पहुंचा और टीआई के सामने सरेंडर कर दिया। पुलिस ने जब आरोपी से पूछताछ की तो आरोपी ने जो खुलासा किया उसे सुनकर पुलिस के भी होश उड़ गए...

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसका दोस्त घर आया था। शराब को लेकर दोनों में विवाद हुआ और फिर आरोपी ने डंडे से पीट-पीटकर दोस्त की हत्या कर दी। हत्या के बाद वो घबरा गया था और उसने दोस्त के शव को अपने घर में ही गाड़ दिया था। घर में शव दफनाने के बाद से मृतक घटना को लेकर काफी परेशान रहने लगा था, उसे लगता था कि उसके दोस्त की आत्मा उसके घर में है और उसे परेशान कर रही है।

घटना के 9 दिन बाद आरोपी खुद थाने पहुंचा और थानेदार को हत्या करने की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि इस पूरे घटनाक्रम के दौरान उसकी पत्नी भी घर में मौजूद थी।

जानिए पूरा मामला

दरअसल, ये पूरा मामला अंबिकापुर जिले के गांधीनगर थाना क्षेत्र का है। 25 मार्च की रात मिथलेश कुजूर के घर उसका दोस्त मृतक बृजलाल पहुंचा था। इस दौरान मिथलेश शराब पी रहा था, उसने अपने दोस्त बृजलाल को शराब पीने का ऑफर दिया। बृजलाल ने नवरात्रि के चलते शराब पीने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर आरोपी मिथलेश कुजूर विवाद करने लगा। देखते ही देखते विवाद बढ़ने लगा और धक्का-मुक्की में मिथलेश का मोबाइल टूट गया। इस बात से आक्रोशित मिथलेश ने बृजलाल पर लाठी-डंडे से ताबड़तोड़ वार कर दिया।

घर में दफनाया शाव

मारपीट की घटना में लहूलुहान हालत में बृजलाल जमीन पर गिरा और उसकी मौत हो गई। दोस्त की मौत से आरोपी मिथलेश घबरा गया और पकड़े जाने के डर से उसने शव को अपने घर के कमरे में ही गाड़ दिया था।

शव दफनाने के बाद से आरोपी घटना को लेकर काफी परेशान रहने लगा था। डिप्रेशन की वजह से उसे लग रहा था कि उसके दोस्त की आत्मा उसे परेशाान कर रही है। बताया जा रहा है कि घटना को लेकर आरोपी मानसिक रूप से काफी परेशान था, जिसके चलते वह खुद थाने पहुंचा और सरेंडर कर हत्या की जानकारी पुलिस को दिया।

पुलिस, फाॅरेंसिक और तहसीलदार मौके पर पहुंचे और जमीन खुदवाकर शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने आरोपी मिथलेस कुजूर को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही मामले की जांच की जा रही है।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story