Begin typing your search above and press return to search.

Raipur News: ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोडः रैपिडो ड्रग्स करता था डिलीवरी, दिल्ली से चल रहा था सिंडिकेट...जानिए पूरा मामला

Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सूखा नशा और सिंथेटिक ड्रग्स के अंतरराज्यीय नेटवर्क के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस की टीम ने एक युवती समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Raipur News: ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोडः रैपिडो ड्रग्स करता था डिलीवरी, दिल्ली से चल रहा था सिंडिकेट...जानिए पूरा मामला
X
By Sandeep Kumar

Raipur News: रायपुर। ड्रग्स के खिलाफ रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। अंतरराज्यीय सिंडिकेट का खुलासा किया है। आरोपी दिल्ली से संचालित नेटवर्क में रैपिडो बाइक आौर कुरियर के जरिए नशे का सामान सप्लाई कर रहे थे। पुलिस ने दो मास्टरमाइंड समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर की गई है।

दरअसल, क्राइम एंड साइबर यूनिट को सूचना मिली थी कि शहर में एमडीएमए ड्रग्स की सप्लाई नए तरीके से कर रहे है। इस सूचना पर क्राइम डीसीपी स्मृतिक राजनाला व सेंट्र्ल जोन डीसीपी उमेश प्रसाद गुप्ता के संयुक्त मॉनिटरिंग में एसीसीयू, एएनटीएफ व थाना तेलीबांधा की संयुक्त पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। टीम के द्वारा तकनीकी विश्लेषण सहित एमडीएमए ड्रग्स के लेन-देन व विभिन्न बैंग खातों को खंगाला गया। इस दौरान कुछ रैपिडो राईडरो को चिन्हांकित कर उन पर नजर रखी गई।

इसी क्रम में 29 मार्च को सूचना मिलने पर तेलीबांधा क्षेत्र के काशीराम नगर से 3 रैपिडो राईडर को एमडीएमए ड्रग्स के साथ पकड़ा गया। पूछताछ करने पर तीनों के द्वारा काशीराम नगर के श्रद्धा आश्रम पास एमडी ड्रग्स को कुणाल मंगतानी द्वारा दिए गए लोकेशन पर डिलीवरी करना बताए। पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए कुणाल मंगतानी को पकड़ा। चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी कुणाल मंगतानी ने बताया कि ड्रग्स सिंडिकेट का मास्टर माइंड दिल्ली निवासी महेश खड़का व कुसुक हिन्दुजा को पूर्व में 2024 को खम्हारडीह से ड्रग्स के प्रकरण में जेल भेजा गया था। दोनों वर्तमान में दिल्ली में रहकर ड्रग्स सिंडिकेट का संचालन कर रहे है।

पुलिस को पूछताछ में यह भी पता चला कि आरोपियों के द्वारा ग्राहकों को व्हाट्सएप के माध्यम से मैसेज कर ड्रग्स डिलीवरी करते थे। दोनों दिल्ली से कोरियर के माध्यम से ड्रग्स को रायपुर कुणाल मंगतानी के पते पर भिजवाते थे, फिर कुणाल मंगतानी रैपिडो राईडर के माध्यम से ग्राहकों के पास भेज देता था। एमडीएमए ड्रग्स के पैसे की लेन-देन हेतु इनके द्वारा विभिन्न बैंक खातों का उपयोग किया जा रहा था।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट व थाना तेलीबांधा की संयुक्त टीम को दिल्ली रवाना किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा दिल्ली पहुंचकर आरोपी महेश खड़का व महिला आरोपी कुसुम हिन्दुजा को दिल्ली के पंचशील विहार से लोकेट किया गया।

पूछताछ में दोनों आरोपियों द्वारा नाईजीरियन नागरिकों से ड्रग्स खरीदना बताये। फिलहाल मामले में आगे की जाँच कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

01. कुणाल मंगतानी पिता संतोष मंगतानी 23 वर्ष निवासी काशीराम नगर, तेलीबांधा रायपुर।

02. सौरभ डोंगरे पिता संजय डोंगरे 29 वर्ष निवासी चौरसिया कालोनी टिकरापारा रायपुर।

03. शुभम राठौर पिता ईश्वर प्रसाद राठौर 31 वर्ष निवासी टिकरापारा रायपुर।

04. सौरभ यादव पिता परमानंद यादव 21 वर्ष निवासी खमतराई।

05. महेश सिंग खड़का पिता पिता हीरासिंग खड़का 28 साल निवासी सी-06 पंचशील विहार साउथ दिल्ली।

06. कुसुम हिन्दुजा पिता स्व. भागचंद हिन्दुजा 25 साल निवासी अवंति विहार शंकर नगर, खम्हारडीह।

ड्रग्स सिंडिकेट में आरोपियों की भूमिंका

01. महेश खड़का एवं कुसुम हिन्दुजा-मास्टर माईंड व डिलिवरी नेटवर्क के प्रबंधन।

02. कुणाल मंगतानी-कोरियर से ड्रग्स रिसीव करने वाला।

03. सौरभ यादव, शुभम राठौर एवं सौरभ डोंगरे - ड्रग्स को ग्राहकों तक पहुंचाने वाले रैपिडो राईडर।

जब्त ड्रग्स

01. 48.03 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स कीमती लगभग 7,00,000

02. 08 नग पार्टी पिल्स।

03. 09 नग मोबाइल फोन।

04. स्प्लेण्डर मोटर सायकल क्रमांक सी जी 04 एन जी 8529।

05. ड्रग्स सप्लाई में प्रयुक्त कुरियर बॉक्स।

कुल अनुमानित कीमती 10,00,000 रूपये

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story