Begin typing your search above and press return to search.

धीरेंद्र शास्त्री के दरबार में 583 लोगों ने किया घर वापसी, पीठाधीश्वर पंडित शास्त्री ने धर्मांतरण पर ईसाई मिशनरियों को किया सावधान...

CG News: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री का प्रवचन चल रहा है। सोमवार को दिव्य दरबार के दौरान हिंदू धर्म से धर्मांतरित हो चुके 583 लोगों ने घर वापसी किया। शास्त्री ने कहा, हिंदुओं को कटने-बंटने और मिटने नहीं देंगे। धर्मांतरण की हो रही कोशिशों के बीच शास्त्री ने सीधेतौर पर कहा, अब हालेलुया वालों की ठठरी मारी जाएगी।

धीरेंद्र शास्त्री के दरबार में 583 लोगों ने किया घर वापसी, पीठाधीश्वर पंडित शास्त्री ने धर्मांतरण पर ईसाई मिशनरियों को किया सावधान...
X

इमेज सोर्स- NPG News

By Radhakishan Sharma

कोरबा।1 अप्रैल 2026| छत्तीसगढ़ कोरबा जिले में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा में 583 लोगों ने 'घर वापसी' की। इनमें एक मुस्लिम परिवार भी शामिल है, जिन्होंने सनातन धर्म अपनाया है। पीठाधीश्वर के दिव्य दरबार में महिलाएं और पुरुष झूमते नजर आए।

पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने ईसाई मिशनरियों सहित धर्मांतरण कराने वालों को सावधान करते हुए कहा, जब तक जिएंगे, हिंदुओं को न कटने देंगे, न बंटने देंगे और न मिटने देंगे। पीठाधीश्वर ने दिव्य दरबार में बैठी भीड़ को बताया, लालच में आकर जिन लोगों ने हिंदू धर्म छोड़कर दूसरा मजहब अपनाया था, उनमें से सैकड़ों लोग अब 'घर वापसी' कर रहे हैं।

बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर का लगा दिव्य दरबार

कोरबा के ढपढप में 5 दिवसीय हनुमंत कथा का आयोजन किया गया है। कथा के चौथे दिन पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दिव्य दरबार में जनसैलाब उमड़ पड़ा। एक अनुमान के अनुसार 2 लाख से ज्यादा दरबार में पहुंचे।

दावा है, दरबार में भूत-प्रेत बाधा से पीड़ित लोगों का इलाज किया गया। पर्चा लिखकर लोगों की समस्याओं का समाधान किया। पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने मंत्रोच्चार शुरू करते ही, दरबार में मौजूद कई महिला-पुरुष असामान्य व्यवहार करने लगे। कुछ लोग जमीन पर लोटते और झूमते हुए दिखाई दिए।

धीरेंद्र शास्त्री ने बुजुर्ग को दिए 50 हजार रुपये

दरबार के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने एक गरीब बुजुर्ग की मदद के लिए यजमानों और जनप्रतिनिधियों से आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, लोग नाचने वाली स्त्रियों पर तो पैसे लुटाते हैं, लेकिन जरूरतमंदों की मदद के लिए भी आगे आना चाहिए।

बुजुर्ग ने धीरेंद्र शास्त्री को बताया कि, वो पाली मुनगाडीह का रहने वाला है। अपने घर से पैदल सुबह निकला था। इस दरबार में शामिल हो गया। उसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। जिस पर धीरेंद्र शास्त्री ने तत्काल 50 हजार दिए।

वहीं, सामने बैठे वीआईपी लोगों को आर्थिक मदद करने को कहा। जिसके बाद कुल 1 लाख 20 हजार रुपए बुजुर्ग को दिए गए। इसके बाद उन्होंने अपने टीम के वाहन से सुरक्षित घर तक छोड़ने को कहा।

इससे पहले कोरबा में ही बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने धर्मांतरण पर कहा था कि, यहां आसपास हालेलुया वाले भी रहते हैं, उनकी भी ठठरी मारी जाएगी। अब यह खेल नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि जो लोग राह भटक गए हैं, उनकी घर वापसी कराई जाएगी।

Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story