Begin typing your search above and press return to search.

CG में प्रेमी जोड़े ने किया सुसाइड: पेड़ पर लटकी मिली दोनों की लाश, पास में पड़ी थी कीटनाशक दवा की शीशी

Dhamtari News: नगरी में युवक-युवती की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। पास में ही कीटनाशक दवा की शीशी भी मिली। आशंका जताई जा रही है कि दोनों ने कीटनाशक का सेवन कर फांसी लगाकर अपनी जान दी है।

Nagari News
X

फोटो सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news

By Chitrsen Sahu

धमतरी 01 अप्रैल 2026, छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के नगरी में युवक-युवती की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। बुधवार सुबह दोनों की लाश आम के पेड़ पर लटकी मिली। पास में ही कीटनाशक दवा की शीशी भी मिली। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि दोनों ने कीटनाशक का सेवन कर फांसी लगाकर अपनी जान दी है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। शुरुआती जांच में प्रेम प्रसंग की आशंका जताई गई है। यह घटना सिहावा थाना क्षेत्र की है।

क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के मुताबिक, मृतक उमरगांव छिंदीटोला का रहने वाला था और मृतका महुआबहारा गांव की रहने वाली थी। बताया जा रहा है कि दोनों की आपस में जान पहचान थी। बुधवार सुबह जब लोगों ने ग्राम पंचायत महुआबहारा के आश्रित गांव गेंदाभरी के जंगल में आम के पेड़ पर दोनों की लाश को फंदे से लटका देखा, तो उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

क्या आशंका जताई गई ?

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जब घटना स्थल की जांच की तो मौके से कीटनाशक दवा की शीशी मिली। ऐसे में पुलिस ने आशंका जताई है कि युवक और युवती ने कीटनाशक का सेवन कर फांसी लगाकर अपनी जान दी है। साथ ही इसे प्रेम प्रसंग से भी जोड़कर देखा जा रहा है। दोनों ने आत्महत्या क्यों की है अभी इसका खुलासा नहीं हुआ है। फिलहाल मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई है।

महासमुंद में मिली थी प्रेमी जोड़े की लाश

बता दें कि इससे पहले महासमुंद जिले के पिथौरा थाना क्षेत्र में 30 मार्च को प्रेमी जोड़े की लाश फांसी के फंदे से पेड़ पर लटकी मिली थी। युवती नाबालिग थी और वो खल्लारी थाना क्षेत्र के धरमपुरा गांव की रहने वाली थी। वहीं युवक पटेवा थाना के बनपचरी गांव का रहने वाला था। लोगों ने जब सोमवार सुबह पिथौरा थाना क्षेत्र के पोटापारा में दोनों की लाश को पेड़ पर लटके देखा, तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरु कर दी।

विशेष नोट- खुदकुशी करना किसी समस्या का समाधान नहीं है। अगर आपके या आपके किसी जान-पहचान वाले के मन में आत्महत्या का ख्याल आता है तो यह बेहद गंभीर है। इस इमरजेंसी की स्थिति में आप तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें। इसके अलावा टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल किया जा सकता है। यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे। क्योंकि, जान है तो जहान है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story