CG Top News Today: बस्तर के अपडेट्स से लेकर रायपुर की सियासत तक, दिनभर की भागदौड़ में छूट गई कोई खबर? यहां पढ़ें छत्तीसगढ़ की आज की हर बड़ी खबर

फोटो: AI
Chhattisgarh Top News: छत्तीसगढ़ की ताज़ा और बड़ी खबरें! रायपुर, बस्तर, बिलासपुर और दुर्ग सहित पूरे राज्य की ब्रेकिंग न्यूज़, मौसम और राजनीति की टॉप अपडेट्स एक क्लिक में पढ़ें।
Live Updates
- 7 April 2026 9:10 PM IST
बड़े गुरुजी और छोटे गुरुजी... सुबह-शाम पीते हैं शराब, स्कूल में मिले धुत, सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के एक सरकारी स्कूल से गंभीर और चौंकाने वाली खबर आयी है। वहां पर एक ही स्कूल में प्रधान पाठक और सहायक शिक्षक, दोनों शराब के नशे में बच्चों को पढ़ाने के लिए स्कूल पहुंच गए थे। जांच में इसकी पुष्टि होने के बाद दोनों को सस्पेंड कर दिया गया है।
- 7 April 2026 9:09 PM IST
वित्त मंत्री ओपी के जिले ने मारी बाजी, ऑटो डायवर्सन के सबसे अधिक प्रकरण देकर प्रदेश में टॉपर
Raigarh News: छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी के गृह जिले रायगढ़ के अनुभाग ने राज्य में टॉप पर जगह बना ली है। रायगढ़ ने डिजिटल भूमि डायवर्सन प्रणाली में बहुत बड़ी सफलता हासिल कर ली है।
- 7 April 2026 9:08 PM IST
CG NEWS: नीति आयोग की जॉइन्ट डायरेक्टर डॉ. भावना दीक्षित कोंडागांव पहुंची, इस दौरान संपूर्णता अभियान 2.0 अंतर्गत माकड़ी ब्लॉक का निरीक्षण किया.
- 7 April 2026 8:16 PM IST
Bastar Road Accident: छत्तीसगढ़ के बस्तर में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. मंगलवार की सुबह सुबह ढाबामारी में एक तेज रफ्तार पिकअप पलट गई. इस हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई. जबकि 37 लोग घायल हो गए हैं.
- 7 April 2026 8:15 PM IST
सस्पेंड ब्रेकिंग: सोशल मीडिया में वायरल हुआ जुए का फड़, SSP ने टीआई को किया सस्पेंड
CG Police News; रामानुजनगर अन्तर्गत कुमेली घाट के जंगल में बड़े पैमाने पर लोगों द्वारा जुआ खेलने का वीडियो सोशल मीडिया ने वायरल होने जे बाद एसएसपी ने निरीक्षक अलरिक लकड़ा थाना प्रभारी रामानुजनगर को निलंबित कर दिया है।
- 7 April 2026 8:14 PM IST
सफर से पहले ध्यान दें: फिर रद्द हुई 10 से ज्यादा ट्रेनें, देखिए कैंसिल होने वाली गाड़ियों की लिस्ट
SECR News: बिलासपुर–झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन परियोजना पर किया जा रहा है कार्यमंडल के जांजगीर-नैला स्टेशन में चौथीलाइन कनेक्टिविटी एवं ऑटो सिग्नलिंग कार्य जे चलते 10 से ज्यादा ट्रेनों को रद्द कर दिया है। कुछ ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।
- 7 April 2026 8:13 PM IST
Surguja News, 19 साल के पति को गले लगाकर 18 साल की पत्नी ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। इसके बाद उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
- 7 April 2026 8:12 PM IST
CG News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के सरकारी कुक्कुट पालन केंद्र में बर्ड फ्लू के बाद दुर्ग जिले के धमधा में अफ्रीकन स्वाइन फीवर (ASF) ने धावा बोल दिया है। संचालनालय पशु चिकित्सा सेवायें ने कलेक्टर को पत्र लिखकर जरूरी कार्रवाई का निर्देश दिया है।
- 7 April 2026 8:11 PM IST
मर्सिडीज कार में जुआ खेलने पहुंचे जुआरी: पुलिस के छापे से मची अफरा तफरी, आईफोन समेत लाखों कैश बरामद
Raipur Crime News: मर्सिडीज कार में जुआ खेलने पहुंचे दो जुआरियों को पुलिस ने पकड़ा है, जिनके कब्जे से आईफोन समेत लाखों कैश बरामद किया गया है।
- 7 April 2026 8:10 PM IST
CG Police: सेना की तरह अब छत्तीसगढ़ पुलिस में भी रिटायर्ड पुलिस कर्मियों की वापसी हो रही है। यह अनूठा प्रयोग प्रदेश के एक जिले के कप्तान ने शुरू कर दिया है। इसकी तैयारी के लिए रिटायर्ड पुलिस कर्मियों के साथ बैठक भी हो चुकी है।
Tags
-
Home
-
Menu










