बस्तर में शादी से लौट रहे परिवार के साथ हुआ दर्दनाक हादसा, पिकअप पलटने से 2 महिलाओं की मौत, 37 लोग घायल

इमेज- इंटरनेट
Bastar Road Accident: 7 अप्रैल 2026, छत्तीसगढ़ के बस्तर में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. मंगलवार की सुबह सुबह ढाबामारी में एक तेज रफ्तार पिकअप पलट गई. इस हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई. जबकि 37 लोग घायल हो गए हैं.
दो महिलाओं की मौत, 37 घायल
घटना लोहंडीगुड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत घोटिया चौकी की है. मंगलवार 7 अप्रैल की सुबह ढाबामारी के पास हादसा हुआ है. शादी से लौट रही तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई. जिसमे दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि अन्य 37 लोग घायल हो गए.
शादी से लौट रहा था परिवार
जानकारी के मुताबिक़, सोमवार को सिरिसगुड़ा के रहने वाले एक परिवार और अन्य गांव के लोगों के साथ नारायणपुर जिले के ओरछा के रेंगाबेड़ा में शादी में गए हुए थे. सभी पिकअप वाहन में गए हुए थे. शादी का कार्यक्रम खत्म होने के बाद मंगलवार को सभी लौट रहे थे.
कैसे हुआ हादसा
लेकिन किसे पता था कि इस खुशियों के मौके पर दर्दनाक हादसा होने वाला है. ड्राइवर वाहन से अचानक अपना नियंत्रण खो बैठा. और पिकअप वाहन पलट गयी. हादसे के बाद लोगों की चीख पुकार मच गयी. आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दी गयी.
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. घायलों को तत्काल लोहंडीगुड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. जहाँ से कुछ गंभीरों को मेकाज रेफर कर दिया गया है. इस हादसे में मृतकों की पहचान सिबो और मिटको के रूप में हुई है. वहीँ, पुलिस हादसे की जांच कर रही है.
Tags
-
Home
-
Menu
