नीति आयोग की जॉइन्ट डायरेक्टर डॉ. भावना दीक्षित पहुंची कोंडागांव, संपूर्णता अभियान का अप्रैल तक टारगेट हासिल करने दिया निर्देश

कोंडागांव। 7 अप्रैल 2026| संपूर्णता अभियान 2.0 के अंतर्गत आज राज्य नीति आयोग की जॉइंट डायरेक्टर डॉ. भावना दीक्षित द्वारा एडीपी के तहत माकड़ी विकासखंड का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्र शामपुर, आंगनवाड़ी केंद्र सलना, शासकीय विद्यालय चिलपुटी, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका छात्रावास, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र माकड़ी एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माकड़ी का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
इसके पश्चात जनपद पंचायत माकड़ी में समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें सभी इंडिकेटर्स की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। बैठक में उपस्थित संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं इंडिकेटर प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि सभी लक्ष्यों को अप्रैल माह तक 100 प्रतिशत पूर्ण (सैचुरेशन) करना सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर जनपद पंचायत सीईओ, एबी फेलो संतोष कुमार सितारे सहित समस्त विभागीय अधिकारी एवं संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।
इससे पहले कोंडागांव में कल संपूर्णता अभियान 2.0 की समीक्षा बैठक आयोजित की गई बैठक में विभिन्न विभागों के अंतर्गत संचालित सभी इंडिकेटर्स की विषयवार समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी निर्धारित इंडिकेटर्स में 14 अप्रैल 2026 तक 100 प्रतिशत सैचुरेशन सुनिश्चित किया जाए।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई, डिप्टी कलेक्टर किशोर शर्मा, एबी फेलो संतोष कुमार सितारे सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी एवं संबंधित विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
बैठक उपरांत डॉ. दीक्षित द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोंडागांव, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बम्हनी एवं आवासीय बालिका छात्रावास कोंडागांव का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
Tags
-
Home
-
Menu
