Begin typing your search above and press return to search.

सफर से पहले ध्यान दें: फिर रद्द हुई 10 से ज्यादा ट्रेनें, देखिए कैंसिल होने वाली गाड़ियों की लिस्ट

SECR News: बिलासपुर–झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन परियोजना पर किया जा रहा है कार्यमंडल के जांजगीर-नैला स्टेशन में चौथीलाइन कनेक्टिविटी एवं ऑटो सिग्नलिंग कार्य जे चलते 10 से ज्यादा ट्रेनों को रद्द कर दिया है। कुछ ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।

सफर से पहले ध्यान दें: फिर रद्द हुई 10 से ज्यादा ट्रेनें, देखिए कैंसिल होने वाली गाड़ियों की लिस्ट
X

npg.news

By Radhakishan Sharma

बिलासपुर। बिलासपुर–झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन परियोजना पर कार्य किया जा रहा है। मंडल के जांजगीर-नैला स्टेशन में चौथीलाइन कनेक्टिविटी एवं ऑटो सिग्नलिंग कार्य जे चलते 10 से ज्यादा ट्रेनों को रद्द कर दिया है। कुछ ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।

हावड़ा-मुंबई मुख्य लाइन पर स्थित दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के बिलासपुर–झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथीलाइन निर्माण का कार्य किया जा रहा है। इस कड़ी में बिलासपुर मंडल के जांजगीर-नैला स्टेशन में चौथी लाइन कनेक्टिविटी एवं ऑटो सिग्नलिंग कार्य हेतु प्रीनॉन, नॉनइंटरलॉकिंग का कार्य किया जायेगा, जिसके फलस्वरुप कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा।

रद्द होने वाली गाडियां

0 16 से 27 अप्रैल 2026 तक बिलासपुर व रायगढ़ से चलने वाली 68738/68737 बिलासपुर–रायगढ़-बिलासपुर मेमू रद्द रहेगी ।

0 16 से 27 अप्रैल 2026 तक रायगढ़ से चलने वाली 68735 रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।

0 15 से 26 अप्रैल 2026 तक बिलासपुर से चलने वाली 68736 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।

0 15 से 26 अप्रैल 2026 तक रायपुर से चलने वाली 68746 रायपुर–गेवरा रोड मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।

0 16 से 27 अप्रैल 2026 तक गेवरा रोड से चलने वाली 68745 गेवरा रोड-रायपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।

0 15 से 26 अप्रैल 2026 तक रायपुर से चलने वाली 58204 रायपुर-कोरबा पैसेंजर रद्द रहेगी ।

0 16 से 27 अप्रैल 2026 तक कोरबा से चलने वाली 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी ।

0 16 से 27 अप्रैल 2026 तक बिलासपुर व गेवरा रोड से चलने वाली 68734/68733 बिलासपुर-गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।

0 16 से 27 अप्रैल 2026 तक बिलासपुर व कोरबा से चलने वाली 68732/68731 बिलासपुर-कोरबा-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।

0 11 से 25 अप्रैल 2026 तक बिलासपुर से चलने वाली 58210 बिलासपुर-गेवरा रोड पैसेंजर रद्द रहेगी ।

गंतव्य से पहले समाप्त व प्रारम्भ होने वाली गाडियाँ

0 16 से 27 अप्रैल 2026 तक गोंदिया से चलने वाली 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन में समाप्त होगी तथा बिलासपुर-झारसुगुड़ा के मध्य रद्द रहेगी |

0 16 से 27 अप्रैल 2026 तक झारसुगुड़ा से चलने वाली 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन से प्रारम्भ होगी तथा झारसुगुड़ा-बिलासपुर के मध्य रद्द रहेगी |

यात्रियों की सुविधा हेतु विशेष प्रबंध

गाड़ी संख्या 18250/18249 तथा 18252/18251 कोरबा-रायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस 16 से 27 अप्रैल 2026 तक कोरबा-बिलासपुर-कोरबा के मध्य पैसेंजर के रूप में चलाई जाएगी |

रेलवे ने यात्रियों से अपील है कि असुविधा से बचने रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त कर तदनुसार यात्रा प्रारंभ करें।

Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story