बड़े गुरुजी और छोटे गुरुजी... सुबह-शाम पीते हैं शराब, स्कूल में मिले धुत, सस्पेंड

UP Engineer Suspended
X

इमेज- NPG

छत्तीसगढ़ के एक सरकारी स्कूल से गंभीर और चौंकाने वाली खबर आयी है। वहां पर एक ही स्कूल में प्रधान पाठक और सहायक शिक्षक, दोनों शराब के नशे में बच्चों को पढ़ाने के लिए स्कूल पहुंच गए थे। जांच में इसकी पुष्टि होने के बाद दोनों को सस्पेंड कर दिया गया है।

एमसीबी। 7 अप्रैल 2026| मनेंद्रगढ़- चिरमिरी- भरतपुर में आकस्मिक निरीक्षण में शराबी प्रधान पाठक और सहायक शिक्षक पकड़े गए हैं। जांच में प्राथमिक शाला में पदस्थ दो शिक्षक शराब के नशे में पाए गए। मामले की जांच के बाद प्रशासन ने विस्तृत रिपोर्ट कलेक्टर को सौंप दीै, जिसके आधार पर दोनों को मंगलवार देर शाम सस्पेंड कर दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कलेक्टर के मौखिक निर्देश पर सात अप्रैल को सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी, मनेंद्रगढ़ द्वारा विकासखंड मनेंद्रगढ़ के तहसील केल्हारी अंतर्गत प्राथमिक शाला बाला में औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में पदस्थ प्रधान पाठक पारसराम वर्मा एवं सहायक शिक्षक मेहीलाल सिंह संदिग्ध अवस्था में पाए गए।

निरीक्षण के दौरान दोनों शिक्षकों के व्यवहार में असामान्यता देखी गई, जिसके बाद मौके पर पंचनामा तैयार किया गया तथा दोनों के बयान दर्ज किए गए। पूछताछ में दोनों शिक्षकों ने शराब सेवन करने की बात स्वीकार की। उन्होंने यह भी बताया कि वे नियमित रूप से सुबह एवं शाम शराब का सेवन करते हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों शिक्षकों को तत्काल पुलिस वाहन से सिविल अस्पताल मनेंद्रगढ़ ले जाया गया, जहां चिकित्सकीय परीक्षण (मुलाहिजा) में भी शराब सेवन की पुष्टि हुई।

जांच रिपोर्ट कलेक्टर के सामने पेश

इस पूरे प्रकरण की जांच रिपोर्ट, पंचनामा एवं संबंधित दस्तावेजों की मूल प्रतियां कलेक्टर को प्रस्तुत कर दी गई। इसके तत्काल बाद देर शाम ही निलंबन का आदेश जारी कर दिया गया। दोनों को सस्पेंड कर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय एमसीबी में अटैच किया गया है।

देखें आदेश



Tags

Next Story