CG में स्कूल की छत से गिरकर युवक की मौत: नशे में सोया था भाई के साथ, जानिए फिर कैसे हुआ हादसा ?

फोटो सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news
कोरबा 07 अप्रैल 2026, छत्तीसगढ़ के कोरबा में स्कूल की छत से गिरकर युवक की मौत हो गई। सोमवार की रात तनिष्क अपने बड़े भाई और हाई सेकेंडरी स्कूल के चौकीदार अविनाश के साथ स्कूल की तीसरी मंजिल पर सोया था। तभी तनिष्क छत से गिर गया। आनन फानन में उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह घटना उरगा थाना क्षेत्र में हुआ है।
कब और कैसे हुआ हादसा ?
जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान तनिष्क कर्ष (20) के रूप में हुई है , जो कि तरगा गांव का रहने वाला था। वहीं तनिष्क का बड़ा भाई अविनाश हाई सेकेंडरी स्कूल में चौकीदार का काम करता है। दोनों सोमवार को चैनपुर गांव में अपने रिश्तेदार के घर शादी समारोह में शामिल होने गए थे। लौटने में देर होने के कारण दोनों स्कूल की तीसरी मंजिल पर सो गए थे।
कब और कैसे गिरा तनिष्क ?
कुछ देर बाद अविनाश को कुछ गिरने की आवाज सुनाई दी और उसने जब उठकर देखा तो उसका भाई तनिष्क छत से नीचे गिर गया था। अविनाश जब तक नीचे पहुंचा तब तक तनिष्क की मौत हो गई थी। अविनाश के रोने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी डायल 112 की टीम को दी। इसके बाद तनिष्क के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया।
जांच में क्या सामने आया ?
शुरुआती जांच में सामने आया कि दोनों भाई शराब के नशे में थे। नशे और नींद के कारण तनिष्क छत से गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। जिला अस्पताल चौकी पुलिस का इस मामले में कहना है कि जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल से मिली जानकारी के आधार पर परिजनों का बयान दर्ज किया गया है। आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित थाना उरगा को डायरी भेजी जा रही है।
-
Home
-
Menu
