थ्रेसर में फंसकर 10वीं के छात्र की मौत: मड़ाई के दौरान फंसा हाथ, फिर सिर के साथ चला गया मशीन के अंदर

Prayagraj News
X

फोटो सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news

Prayagraj News: थ्रेसर में फंसकर 10वीं के छात्र की मौत हो गई। मड़ाई के दौरान हाथ फंसने से वो धीरे-धीरे अंदर चला गया।

प्रयागराज 07 अप्रैल 2026, उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में थ्रेसर में फंसकर 10वीं के छात्र की मौत हो गई। मंगलवार को मड़ाई के दौरान थ्रेसर में उसका हाथ फंस गया और फिर वो अंदर खींचता चला गया। इस घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना बहरिया थाना क्षेत्र में हुई है।

कब और कैसे हुआ हादसा ?

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान सुमित कुमार (18) के रूप में हुई है, जो कि मजूरा गांव का रहने वाला था और कक्षा 10वीं का छात्र था। मंगलवार को वो खेत में अपने परिवार के साथ थ्रेसर में गेहूं मड़ाई का काम कर रहा था, तभी उसका हाथ मशीन में फंस गया और धीरे-धीरे उसका आधा शरीर मशीन के अंदर चला गया। घटना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने थ्रेसर को बंद कर छात्र को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी।

सुमित के पिता ने क्या कहा ?

सुमित कुमार के पिता राजकुमार का कहना है कि मंगलवार दोपहर 1 बजे सुमित रोहित यादव के खेत में काम कर रहा था। गेहूं का बोझा थ्रेसर मशीन में डालते समय सुमित का हाथ उसमे फंस गया, देखते ही देखते मशीन ने उसे खींच लिया। इसके बाद थ्रेसर से भूसे के साथ ही खून के छींटे निकलने लगे। लोगों ने जब तक मशीन बंदकर सुमित को बाहर निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस ?

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सुमित के शव को अपने कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। वहीं इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है।

Tags

Next Story