Begin typing your search above and press return to search.

मां-बेटी की करंट लगने से मौत: बाल्टी में रॉड डालकर गर्म पानी कर रही थी महिला, बच्ची ने खेलते-खेलते डाल दिया हाथ और फिर...

Rajasthan News: मां-बेटी की करंट लगने से मौत हो गई। महिला ने पानी गर्म करने के लिए बाल्टी में रॉड लगाई थी, जिसमें बच्ची ने हाथ डाल दिया।

Rajasthan News
X

फोटो सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news

By Chitrsen Sahu

श्रीगंगानगर 06 अप्रैल 2026, राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के अनूपगढ़ में मां-बेटी की करंट लगने से मौत हो गई। सोमवार सुबह महिला ने पानी गर्म करने के लिए बाल्टी में रॉड लगाई थी। उस बाल्टी में उसकी 3 साल की बेटी ने खेलते-खेलते हाथ डाल दिया, जिससे उसको करंट लग गया। वहीं बेटी को बचाने आई मां भी करंट की चपेट में आ गई। इस घटना में दोनों की मौत हो गई। यह घटना अनूपगढ़ थाना क्षेत्र की है।

कब और कैसे हुआ हादसा ?

जानकारी के मुताबिक, वार्ड क्रमांक 34 के गीता चौक में रहने वाले विजय कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि सोमवार सुबह वह मजदूरी के लिए निकल गया था। घर पर उसकी पत्नी सरोज (34), बेटी दिव्यांशी (3) और 8 महीने की बेटी सरोज थी। सुबह साढ़े 11 बजे के आसपास सरोज बाल्टी में रॉड डालकर पानी गर्म कर रही थी, तभी दिव्यांशी ने खेलते-खेलते बाल्टी में हाथ डाल दिया, जिससे उसको करंट लग गया।

दोनों को कैसे लगा करंट ?

दिव्यांशी को करंट लगता देख सरोज उसे बचाने दौड़ी तो वो भी करंट की चपेट में आ गई। दोनों की चीख पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे, तो सरोज और दिव्यांशी बेहोश मिले। इसके बाद दोनों को अनूपगढ़ सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मां-बेटी की मौत की खबर जैसे ही मोहल्ले में फैली, तो सनसनी फैल गई।

SHO ने इस मामले में क्या कहा ?

SHO ईस्वर जांगिड़ का इस मामले में कहना है कि पुलिस की टीम ने मौके का मुआयना किया है। सरोज और दिव्यांशी के शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे उसके परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story