जब पत्नी ने धोनी को कहा ‘स्वीटी’ और ‘क्यूटी’… धोनी का ये रिऐक्शन आपका दिल जीत लेगा

Update: 2020-01-28 14:22 GMT

नईदिल्ली 28 जनवरी 2020। कुछ समय पहले धोनी और साक्षी मसूरी में छुट्टियां मनाते नजर आए थे, अब एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों दिल्ली में नजर आए। दिल्ली में एक इवेंट के दौरान साक्षी और धोनी की तस्वीरें और वीडियो काफी वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो साक्षी धोनी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है, जिसमें वो लगातार धोनी को ‘स्वीटी’ और ‘क्यूटी’ बोल रही हैं और इस वीडियो में धोनी का रिऐक्शन आपका दिल जीत लेगा।

दिल्ली के ताज पैलेस होटल में चेकआउट के समय धोनी ने अपना सामान उठाने वाले होटल स्टाफ को ऑटोग्राफ दिया। इस दौरान साक्षी अपनी दोस्तों के साथ मिलकर धोनी का वीडियो बना रही थीं। साक्षी उन्हें लगातार स्वीटी और क्यूटी बोल रही थीं, जिस पर धोनी का रिऐक्शन भी काफी क्यूट था। धोनी ने ब्लैक टीशर्ट और जीन्स पहन रखी है। साक्षी ने जब वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया तो इस पर काफी कमेंट्स भी आ रहे हैं।

 

Tags:    

Similar News