Mumbai Indians: IPL 2024: मुंबई इंडियंस का प्लेऑफ की रेस से बाहर होना लगभग तय

Mumbai Indians: IPL 2024: मुंबई को अगर चमत्कार करते हुए प्लेऑफ में पहुंचना है तो उसे अपने शेष सभी मुकाबलों में बड़ी जीत दर्ज करना होगा। मुंबई के तीन मुकाबले शेष रह गए हैं।

Update: 2024-05-06 12:50 GMT

Mumbai Indians: IPL 2024: New Delhi: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन आईपीएल 2024 सीजन में अच्छा नहीं रहा है और टीम फिलहाल अंक तालिका में सबसे नीचे 10वें स्थान पर है। अब तक मुंबई ने 11 मुकाबले खेले हैं और सिर्फ तीन मुकाबलों में अपनी जीत दर्ज कर पाई है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में टीम अच्छा प्रदर्शन करने में विफल रही है और कई बेहतरीन खिलाड़ियों के होने के बावजूद टीम प्रभाव नहीं छोड़ पाई है। आईपीएल का मौजूदा सीजन अब समाप्त होने की ओर बढ़ रहा है और प्लेऑफ में पहुंचने के लिए सभी टीमें जोर लगा रही है। मुंबई के लिए लगभग आगे जाने के दरवाजे बंद हो चुके हैं, लेकिन बदलते समीकरण में अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि मुंबई के लिए प्लेऑफ में पहुंचना असंभव है।

प्लेऑफ की रेस में मुंबई की बढ़ी मुश्किले

मुंबई को अगर चमत्कार करते हुए प्लेऑफ में पहुंचना है तो उसे अपने शेष सभी मुकाबलों में बड़ी जीत दर्ज करना होगा। मुंबई के तीन मुकाबले शेष रह गए हैं। मुंबई का सामना सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद से है, जबकि इसके बाद हार्दिक पांड्या की टीम को कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपरजाएंट्स का सामना करना होगा। मुंबई अगर इसमें से एक मुकाबला भी हार जाती है तो उसके लिए सभी दरवाजे बंद हो जाएंगे।

मुंबई की राह दूसरी टीमों के नतीजों पर करेगा निर्भर

मुंबई को अगर प्लेऑफ में पहुंचना है तो उसे यह प्रार्थन करनी होगी कि प्लेऑफ की दौड़ में शामिल अन्य टीमें 12 अंकों से ज्यादा हासिल न कर पाए। हालांकि, यह लगभग असंभव काम है क्योंकि फिलहाल हैदराबाद, लखनऊ और चेन्नई 12 अंक ले चुके हैं। मुंबई को उम्मीद करनी होगी कि कम से कम दो फ्रेंचाइजी अपने शेष मुकाबले हारे। फिलहाल कोलकाता और राजस्थान की टीमें 16 अंक लेकर क्रमशः पहले और दूसरे स्थान पर हैं और मुंबई की टीम इन दो टीमों को रिप्लेस नहीं कर सकती है। हालांकि, अगर केकेआर और राजस्थान की टीमें अन्य टीमों के खिलाफ बड़ी जीत हासिल करती हैं तो इससे मुंबई को फायदा पहुंच सकता है।

मुंबई को बड़ी जीत दर्ज कर नेट रनरेट बढ़ाना होगा

मुंबई का नेट रन रेट फिलहाल -0.356 है और अगर किसी तरह मुंबई अपने शेष तीन मुकाबले जीतने में सफल भी रही तो उसके लिए आगे की राह इतनी आसान नहीं होगी। मुंबई को अपने सभी मुकाबलो में बड़े अंतर से जीत दर्ज करना होंगा जिससे उसका नेट रन रेट पॉजिटिव रहे, लेकिन अगर 12 अंक हासिल करने वाली किसी भी टीम का नेट रन रेट मुंबई से बेहतर रहा तो मुंबई का सफर इस सीजन समाप्त हो जाएगा। क्रिकेट विशेषकर T20 फ़ॉर्मेट पूरी तरह से संभावनाओं का खेल है और अंत तक टीमें इसमें हार नहीं मानती है।

Tags:    

Similar News