Cricketers from Chhattisgarh in IPL: IPL में छत्‍तीसगढ़ के प्‍लेयर्स: पंजाब और CSK के लिए खेल रहे ये खिलाड़ी बन गए हैं टीम इंडियन के दावेदार

Cricketers from Chhattisgarh in IPL: दुनिया की सबसे दमदार क्रिकेट प्रतियोगिता बन चुकी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में छत्‍तीसगढ़ के भी 3 खिलाड़ी धूम मचा रहे हैं। इनमें से एक तो अपने दमदार प्रदर्शन के दम पर टीम इंडिया के दावेदार बन गए हैं।

Update: 2024-05-05 07:27 GMT

Cricketers from Chhattisgarh in IPL: रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में क्रिकेट की चर्चा नवा रायपुर में बने अंतरराष्‍ट्रीय स्‍टेडियम तक तक सिमट कर रह जाती है। राज्‍य बने करीब 24 साल हो गए हैं, लेकिन अब तक यहां का कोई भी क्रिकेट खिलाड़ी राष्‍ट्रीय स्‍तर पर अपनी नहीं बना पाया है। प्रदेश के क्रिकेटरों की चर्चा होती है तो केवल एक राजेश चौहान का नाम आता है। चौहान अविभाजित मध्‍य प्रदेश के दौर में 1993 से 1998 तक भारतीय टीम का हिस्‍सा रहे। राज्‍य बनने के बाद से अब तक कोई भी खिलाड़ी भारतीय टीम में स्‍थान नहीं बना पाया है। लेकिन अब प्रदेश के कुछ युवा सितारे आईपीएल के जरिये भारतीय टीम में जगह बनाने का प्रयास कर रहे हैं।

आईपीएल के मौजूदा सीजन में छत्‍तीसगढ़ के 3 प्‍लेयर्स अलग-अलग टीमों से खेल रहे हैं। इनमें से 2 पंजाब और एक चिन्‍नई की टीम से खोल रहे हैं। इनमें हरप्रीत भाटिया, शशांक सिंह और अजय मंडल शामिल हैं। हरप्रीत और शशांक पंजाब के लिए खेलते हैं, जबकि अजय चेन्‍नई की टीम का हिस्‍सा हैं। शशांक की बल्‍लेबाजी की आईपीएल में धूम मची हुई है। विस्‍फोटक बल्‍लेबाजी के कारण शशांक को टी-20 वर्ल्‍ड कप का दावेदार माना जा रहा था।

शशांक सिंह- 32 वर्षीय शशांक का जन्‍म छत्‍तीसगढ़ में हुआ था। शशांक के पिता शैलेश सिंह आईपीएस हैं और राज्‍य बंटवारा के दौरान उन्‍होंने मध्‍य प्रदेश कैडर चुन लिया। शशांक अभी पंजाब किग्‍स के लिए खेल रहे हैं। एक साक्षात्‍कार के दौरान शशांक उन्‍होंने 8 साल की उम्र में ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। आईपीएस पिता भी चाहते थे कि शशांक क्रिकेट बने इसलिए उन्‍होंने शशांक को ट्रेनिंग के लिए मुंबई भेज दिया। शशांक 2015 से प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेल रहे हैं। 2015 से 2018 तक उन्‍होंने मुंबई के लिए खोला। 2018 से 2019 पुडुचेरी का हिस्‍सा रहे। 2019 से वे अपने जन्‍म स्‍थान छत्तीसगढ़ के लिए खेल रहे हैं। आईपीएस में उन्‍होंने 2017 दिल्ली डेयरडेविल्स के साथ खेलना शुरू किया। 2019 से 2021 तक राजस्थान रॉयल्स और 2022 में सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्‍सा रहे। अभी वे पंजाब किंग्स के लिए खोल रहे हैं।

हरप्रीत भाटिया- दल्‍लीराजहरा (दुर्ग) में जन्‍में 32 वर्षीय हरप्रीत का क्रिकेट कैरियर बहुत उतार-चढ़ाव भरा रहा। एक न्‍यूज एजेंसी की गलती के कारण उन्‍हें लंबे समय तक क्रिकेट से दूर रहना पड़ा। 2008 में उन्‍होंने विजय हजारे ट्राफी से क्रिकेट प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पदापर्ण किया। 2009 में आस्‍ट्रेलिया के दौरे पर गई भारत की अंडर-19 टीम में वे उप कप्‍तान थे। 2017 हरमीत सिंह नाम के एक क्रिकेट पर धोखाधड़ी का आरोप लगा, लेकिन एक न्‍यूज एजेंसी ने हरप्रीत नाम छाप दिया। इसका असर हरप्रीत के कैरियर पर पड़ा। हरप्रीत ने 2008 से 2017 तक मध्य प्रदेश के लिए खेला। 2018 से वे छत्तीसगढ की क्रिकेट टीम से जुड़े। 2010 में वे कोलकाता नाइट राइडर्स, 2011 में पुणे वॉरियर्स इंडिया, 2017 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का हिस्‍सा रहे। 2023 से वे पंजाब किंग्स के साथ हैं।

अजय मंडल- 28 वर्षीय अजय मंडल का परिवार राजनांदगांव में रहता है। अजय चेन्‍नई सुपर किंग्‍स का हिस्‍सा हैं। अजय ने चार साल की उम्र से ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। अजय 2016 से छत्‍तीसगढ़ के लिए खोल रहे हैं। ऑलाराउंडर बल्‍लेबजा अजय को 2023 में सीएसके ने अपनी टीम का हिस्‍सा बनाया।

Tags:    

Similar News