इवेंट के बीच निक जोनस ने किया Kiss…वीडियो आया सामने

Update: 2020-01-07 06:52 GMT

मुंबई 7 जनवरी 2019। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस हाल ही में गोल्ड ग्लोब 2020 अवॉर्ड सेरेमनी में पहुंचे। इस सेरेमनी से दोनों के कई फोटोज और वीडियोज सामने आए हैं। लेकिन दोनों का एक वीडियो सबसे ज्यादा वायरल हो रहा है। इस वीडियो में निक, प्रियंका को किस करते हैं। किस करने के बाद प्रियंका अपने हाथों से निक की लिप्स्टिक साफ करती हैं और कहती हैं कि ये बहुत ही डार्क रेड लिप्स्टिक है। दोनों का ये क्यूट वीडियो फैन्स को बहुत पसंद आ रहा है।

दोनों के लुक्स की बात करें तो इस दौरान प्रियंका चोपड़ा ने पिंक कलर के गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। प्रियंका ने अपने इस लुक को डायमंड नेकपीस के साथ कंपलीट किया। वहीं निक जोनस ब्लैक कलर केसूट में नजर आए जिसमें वो डैशिंग लग रहे थे।

प्रियंका और निक ने दोस्तों के साथ नया साल मनाया। दोनों की न्यू ईयर सेलिब्रेशन की फोटोज सोशल मीडिया पर काफी पसंद की गई।

 

 

Tags:    

Similar News