Janhvi Kapoor: इस शख्स की दुल्हन बनेगी जाह्नवी कपूर? दो शब्दों में एक्ट्रेस के बयान ने बटोरी सुर्खियां, जानिए कौन है वो...

Janhvi Kapoor: इस शख्स की दुल्हन बनेगी जाह्नवी कपूर? दो शब्दों में एक्ट्रेस के बयान ने बटोरी सुर्खियां, जानिए कौन है वो...

Update: 2024-05-08 12:37 GMT

Janhvi Kapoor: मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी पसर्नल लाइफ की वजह से चर्चा में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर को लेकर ये कहा जाता है कि वो शिखर पहाड़िया को डेट कर रही हैं। बता दें कि दोनों को कई बार साथ में देखा गया है। हाल ही में शिखर पहाड़िया और जाह्नवी कपूर को लेकर ये रिपोर्ट सामने आई थी कि दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं। इस खबर के सामने आने के बाद से इंटरनेट पर हलचल बढ़ गई थी। अब एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने इस विषय पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और सच बताया है।


जानकारी के मुताबिक, जाह्नवी कपूर इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई हैं। जाह्नवी कपूर को लेकर ये खबर सामने आई थी कि वो तिरुपति बालाजी मंदिर में शिखर पहाड़िया संग सात फेरे लेने वाली हैं। इसे लेकर जाह्नवी कपूर ने रिएक्ट किया है। इस मामले में जाह्नवी कपूर ने इंस्टाग्राम पर रिएक्ट करते हुए, 'कुछ भी' इस प्रतिक्रिया से ये साफ हो गया है कि जाह्नवी, फिलहाल शादी नहीं करने वाली हैं। 


बता दें कि, जाह्नवी कपूर की कई फिल्में पाइपलाइन में है। एक्ट्रेस जाह्नवी राजकुमार राव के साथ 'मिस्टर एंड मिसेज माही' में नजर आएंगी। इस फिल्म का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसके अलावा जाह्नवी कपूर 'आरसी 16' और 'देवरा' जैसी साउथ मूवीज में भी धमाल मचाने वाली है। मालूम हो कि बॉलीवुड की क्वीन जाह्नवी कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। बोल्डनेस क्वीन जाह्नवी कपूर के हर एक पोस्ट पर लोग प्यार बरसाते हैं।

Tags:    

Similar News