जेल जाएगा फरमान खान? POCSO के तहत मोनालिसा के पति पर FIR दर्ज, सामने आया ये सबसे बड़ा राज...

Monalisa Bhonsle News: महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा को लेकर चौंका देने वाला नया मामला सामने आया है. जिसके चलते फरमान बुरी तरह से फंस गए है. और फरमान पर POCSO एक्ट के तरह FIR दर्ज भी किया गया है.

Update: 2026-04-10 07:48 GMT

Monalisa And Farman Shadi Case: मध्य प्रदेश। कुछ सालों पहले महाकुंभ से वायरल हुई नीली आँखों वाली मोनालिसा भोसले को लेकर अब एक और चौंका देने वाला नया मामला सामने आया है. NCST की जांच के चलते फरमान खान के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी हो गई है, बताया जा रहा है कि फरमान के खिलाफ POCSO एक्ट के तरह FIR दर्ज कराई गई है. नीचें पढ़िए पूरी खबर...


NCST के जांच में सामने आया बड़ा सच

दरअसल, मोनालिसा और फरमान के शादी के विवादों के बीच इस मामले में मोनलिसा की उम्र को लेकर संदेह हुआ, तब NCST के अध्यक्ष अंतर सिंह आर्य के निर्देशों पर गठित एक टीम ने केरल से लेकर मध्य प्रदेश तक गहन जांच की. यह जांच एडवोकेट प्रथम दुबे के अंदर समक्ष प्रस्तुत तथ्यों और दस्तावेजों के आधार पर किया गया. वही इस जांच में पता चला कि जब मोनालिसा की शादी हुई थी तब वह मात्र 16 साल और 2 महीने की थी.

फर्जी बर्थ सर्टिफिकेट के सहारे हुई शादी

जांच के दौरान आगे यह भी खुलासा हुआ कि मोनालिसा की शादी के लिए जो जन्म प्रमाण पत्र इस्तेमाल किया गया है वो गलत प्रमाण पत्र है, जानकारी के मुताबिक, केरल के मंदिर में पंजीकरण के लिए जमा किए गए आधार कार्ड में दर्ज गलत उम्र को सही उम्र बनाया गया था. इस फर्जी प्रमाण पत्र में 1 जनवरी 2008 दर्ज मिली, जबकि महेश्वर के सरकारी अस्पताल के रिकॉर्ड में उसकी वास्तविक जन्म तिथि 30 दिसंबर 2009 दर्ज मिली, जिससे साबित हुआ कि शादी के समय वह महज 16 साल की थी.


मोनालिसा का फर्जी प्रमाण पत्र किसने बनाया था?

जांच टीम ने इस फर्जी प्रमाण पत्र को आधिकारिक तौर पर रद्द करवाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है. इस मामले में एक और महत्वपूर्ण पहलू तब जुड़ा जब एडवोकेट प्रथम दुबे ने आयोग को बताया कि इस शादी में कुछ राजनीतिक हस्तियों और विशिष्ट संगठनों की भूमिका संदिग्ध प्रतीत होती है. हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक सत्यता चल रही जांच पूरी होने के बाद ही स्थापित हो पाएगी.


मोनालिसा के पति फरमान खान पर होगी बड़ी करवाई

जैसे ही इस फर्जी प्रमाण पत्र सच सामने आया वैसे ही मध्य प्रदेश पुलिस ने फरमान खान के खिलाफ POCSO एक्ट, भारतीय न्याय संहिता और SC-ST एक्ट के तहत FIR दर्ज कर ली है. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपी पर कई गंभीर धाराएं लगाई गई हैं. इस पूरे मामले में कुछ राजनीतिक दलों और संगठनों की कथित संलिप्तता को लेकर भी सवाल उठे हैं. शिकायत में इसे एक बड़ी साजिश का हिस्सा बताया गया है, जिसकी जांच अब आगे की जा रही है.

Tags:    

Similar News