खेसारी लाल पर फेंका जूता-चप्पल? लाइव शो में मचा हंगामा, चले लात-घूंसे और हुआ लाठीचार्ज, 10 पुलिसकर्मी घायल...
Khesari Lal Yadav Muzaffarpur Show News: भोजपुरी के सुपरस्टार हीरो खेसारी लाल के लाइव शो में एक बड़ा बवाल का वीडियो सामने आया है. वही अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. नीचे देखिए वीडियो...
Khesari Lal Yadav Muzaffarpur Show News: मुजफ्फपुर, बिहार। भोजपुरी के एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव को लेकर एक चौंकाने वाला वीडियो और फोटोज सामने आई है. जिसमें एक्टर खेसारी लाल के लाइव कार्यक्रम में जमकर तोड़फोड़, मार पिटाई और यहां तक की लाठीचार्ज तक हुआ है. नीचे जानिए पूरा मामला और देखिए वीडियो...
जानकारी के मुताबिक, यहां मामला बिहार के मुजफ्फरपुर में बुधवार शाम को आयोजित पशु मेले का बताया जा रहा है, जिसमें पूर्व मंत्री राम सूरत राय भी शामिल हुए थे. इस लाइव शो में एक्टर खेसारी को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे थे. लेकिन इस दौरान खेसारी का गाना शुरू हुआ. वही थोड़े देर बाद अचनाक भीड़ बेकाबू हो गई और अफरा-तफरी मच गई, वही देखते ही देखते माहौल इतना बिगड़ गया कि मंच पर भी लोगों ने जूते-चप्पल फेंकने शुरू कर दिए और तोड़फोड़ होने लगी साथ ही लात-घूंसे भी चलने लगे. यहां देखिए वीडियो...
बता दें कि हुड़दंगियों की भीड़ इतनी बेकाबू हो गई थी जिसे देखकर पुलिस ने काबू में लाने के लिए तुरंत लाठीचार्ज करना पड़ा, और कई लोगों इसके साथ-साथ 10 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं और 3 को गंभीर चोट लगी है. अब इस घटना का वीडियो और फोटो हर सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म पर जबरदस्त वायरल हो रही है. सबसे हैरानी की बात तो यहां है कि इस घटना के 2 दिन पहले भी साई मेले में स्टेज पर डांसरो के बीच जमकर मारपीट हुई थी.