Deepika Padukone Baby Bump: सामने आई दीपिका पादुकोण के बेबी बंप की पहली तस्वीर, रणवीर सिंह भी संग आए नजर, देखिए वीडियो...

Deepika Padukone Baby Bump: सामने आई दीपिका पादुकोण के बेबी बंप की पहली तस्वीर, रणवीर सिंह भी संग आए नजर, देखिए वीडियो...

Update: 2024-05-07 13:56 GMT

Deepika Padukone Baby Bump

Deepika Padukone Baby Bump: मुंबई। बॉलीवुड के स्टार कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण इन दिनों सुर्खियों में हैं। दोनों जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। दीपिका पादुकोण अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को एन्जॉय कर रहे हैं। एक्ट्रेस इसी साल सितंबर में अपने बेबी का स्वागत कर सकती हैं। इन दिनों दीपिका पादुकोण मीडिया लाइमलाइट से दूर रहने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन जब से दीपिका ने अपनी प्रेग्रेंसी की खबर को सोशल मीडिया पर अकाउंट पर शेयर किया है तभी से फैंस दीपिका के बेबी बंप वाली फोटो देखने के लिए बेकरार हैं। दीपिका ने अभी तक सोशल मीडिया पर अपने बेबी बंप की कोई तस्वीर साझा नहीं की है। लेकिन दीपिका के किसी फैन ने अपने इंस्टा अकाउंट पर उनकी बेबी बंप की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है, जोकि अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

दरअसल, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड के पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। उनकी शादी से लेकर उनके हर एक खूबसूरत पल में उनके फैंस उनके साथ जुड़े रहे। अब जबकि दीपिका प्रेगनेंट हैं तो फैंस इससे जुड़ी हर जानकारी पर अपनी नजर रखते हैं। दीपिका ने अपनी प्रेग्रेंसी का खुलासा करते हुए यह भी बताया था कि वह सितंबर के महीने अपने बच्चे को जन्म देगी। ऐसे में फैंस उनके आने वाले बच्चे का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जैसे-जैसे महीने बीत रहे है, दीपिका खुद को ग्लैमर की दुनिया से दूर करती जा रही हैं। इस साल उन्होंने दुनिया का प्रतिष्ठित फैशन इवेंट 'मेट गाला' भी छोड़ दिया। फिलहाल वो इस समय बेबीमून इंजॉय कर रही हैं। देखिए वीडियो...

बता दें कि, दीपिका की पहली बेबी बंप के साथ एक फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है, जिसमें पहली बार उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा है। इस तस्वीर में दीपिका किसी शिप की सीढ़ियों से नीचे उतरती नजर आ रही हैं। दीपिका ने कंफर्टेबल और लूज कपड़े पहने हैं। फिर भी उनका बेबी बंप साफ दिखाई दे रहा है। दीपिका के पीछे सफेद कपड़ों में रणवीर सिंह भी नजर आ रहे हैं। दीपिका की यह फोटो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। फैंस भी दीपिका की इस एक बेबी बंप की फोटो को देखकर बेहद खुश हैं और उन्हें लगातार कमेंट्स कर रहे हैं।

Tags:    

Similar News