खेत में उगाए स्ट्रॉबेरी को खाकर धोनी ने क्यों जताई चिंता…

Update: 2021-01-08 08:04 GMT

नईदिल्ली 8 जनवरी 2021. टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों भले ही क्रिकेट से दूर हैं लेकिन बावजूद इसके वे चर्चा में बने रहते हैं। वे इन दिनों अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर काफी सक्रिय हैं और रोजाना एक नया वीडियो शेयर करते हैं। फिलहाल धोनी अपने फार्म में लगे स्ट्रॉबेरी को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने शुक्रवार को एक वीडियो डाला जिसमें वे अपने फार्म से स्ट्रॉबेरी तोड़कर खाते दिखे।

धोनी ने वीडियो डालते हुए एक मजेदार कैप्शन भी लिखा। उन्होंने लिखा, ‘मैं अगर फार्म पर जाता रहूंगा तो बाजार में जाने के लिए एक भी स्ट्रॉबेरी नहीं बचेगी।’ देखते-देखते धोनी का यह वीडियो वायरल हो गया और खबर लिखे जाने तक उनके वीडियो को 47 लाख से अधिक लोगों से देख लिया था।

गौरतलब है कि धोनी ने पिछले साल 15 अगस्त के दिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी। इसके बाद वे यूएई में खेले गए आईपीएल के 13वें सीजन में नजर आए। हालांकि उनका और उनकी टीम चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था, लेकिन बावजूद इसके आखिरी वक्त में टीम में कुछ युवा खिलाड़ियों से धोनी काफी प्रभावित दिखे थे और नए सीजन को लेकर आश्वस्त दिखे।

Tags:    

Similar News