मुंबई 26 फरवरी 2020. 26 फरवरी यानी बुधवार को जारी हुई ताजा टेस्ट रैंकिंग में विराट कोहली नंबर एक पायदान से फिसलकर दूसरे क्रम पर आ गए हैं। इंजरी के बाद वापसी कर रहे जसप्रीत बुमराह भी टॉप-10 से बाहर हो गए।
21 फरवरी से शुरू हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की दोनों पारियों में विराट सस्ते में निपट गए थे। पहली बारी में जहां डेब्यू कर रहे जैमींसन ने महज 2 रन पर निपटा दिया था तो वहीं दूसरी पारी में 19 रन के स्कोर पर बोल्ट ने उनका शिकार किया था। इस लचर खेल के बाद अब उनके पॉइंट 906 हो गए, जबकि 911 अंक वाले कंगारू कप्तान टेस्ट रैंकिंग में पहले पायदान पर पहुंच गए।
रैंकिंग | खिलाड़ी | रेटिंग | देश |
1. | स्टीव स्मिथ | 911 | ऑस्ट्रेलिया |
2. | विराट कोहली | 906 | भारत |
3. | केन विलियमसन | 853 | न्यूजीलैंड |
4. | मार्नस लाबुशाने | 827 | ऑस्ट्रेलिया |
5. | बाबर आजम | 800 | पाकिस्तान |
6. | डेविड वार्नर | 793 | ऑस्ट्रेलिया |
7. | जो रूट | 764 | इंग्लैंड |
8. | अजिंक्य रहाणे | 760 | भारत |
9. | चेतेश्वर पुजारा | 757 | भारत |
10 | मयंक अग्रवाल | 727 | भारत |
वेलिंग्टन टेस्ट में महज एक विकेट चटकाने वाले बुमराह टॉप-10 से बाहर हो गए हैं। 756 अंकों के साथ वह 11वें पायदान पर पहुंच गए हैं जबकि 10वें नंबर पर मौजूद कैरेबियाई पेसर केमार रोच के 763 अंक हैं।
रैंकिंग | खिलाड़ी | रेटिंग | देश |
1. | पैट कमिंस | 904 | ऑस्ट्रेलिया |
2. | नील वैगनर | 843 | न्यूजीलैंड |
3. | जेसन होल्डर | 830 | वेस्टइंडीज |
4. | कागिसो रबाडा | 802 | दक्षिण अफ्रीका |
5. | मिचेल स्टार्क | 796 | ऑस्ट्रेलिया |
6. | टिम साउदी | 794 | न्यूजीलैंड |
7. | जेम्स एंडरसन | 775 | इंग्लैंड |
8. | जोश हेजलवुड | 769 | ऑस्ट्रेलिया |
9. | आर अश्विन | 765 | भारत |
10 | केमार रोच | 763 | वेस्टइंडीज |