VIDEO: मंत्री सिंहदेव का चला बल्ला.. पसंदीदा खेल है क्रिकेट.. प्रतिष्ठित माँ महामाया कप क्रिकेट टूर्नामेंट का किया शुभारंभ

Update: 2020-02-23 15:37 GMT

अंबिकापुर,23 फ़रवरी 2020। माँ के अवसान के बाद गहरे शोक से उबरने मंत्री सिंहदेव फिर उसी पसंदीदा खेल के साथ नज़र आए, जिसे लेकर वे अक्सर अपने क़रीबियों से कहते रहे हैं
ज़िंदगी के बहुत कुछ व्यवहारिक फ़लसफ़े इस खेल ने ही सिखाए हैं”

मंत्री टी एस सिंहदेव का सबसे पसंदीदा खेल है क्रिकेट, वे बेहतरीन बॉलर रहे हैं। राजनीति की व्यस्तता के बीच भी जब उन्हें मौक़ा मिला वे कभी भी अपने इस खेल में रमने से चूके नहीं।

Full View

माँ के निधन के बाद गहरे शोक से उबरते मंत्री टीएस सिंहदेव ने सनातन संस्कारों को पूरा करने के बाद खुद को फिर उसी बल्ले और गेंद के साथ मैदान में खड़ा कर लिया जिसने टी एस सिंहदेव को हमेशा राहत दी, और नई उर्जा भी।

मंत्री टी एस सिंहदेव सरगुजा के बेहद प्रतिष्ठित माँ महामाया कप 20/20 सीजन 2 के आयोजन के शुभारंभ के लिए कलाकेंद्र मैदान पहुँचे, उन्होंने रिबन काटा और औपचारिक शुभारंभ कर दिया।

इसके ठीक बाद मंत्री सह शहर विधायक टी एस सिंहदेव ने बल्ला थामा और क्रीज पर उतर गए। वे देर तक बल्लेबाज़ी करते रहे। हालाँकि ऐसा कई बार हुआ है कि वे खेल प्रतियोगिताओं में पहुँचे हैं, लेकिन इस बार वे देर तक खेलते रहे।

सरगुजा को मुकम्मल पता है कि, मंत्री टी एस सिंहदेव आख़िर अपने पसंदीदा खेल में शरीक हो कर खुद के लिए क्या हासिल कर रहे थे, नतीजतन लोग उन्हें खेलते देखते रहे।

Tags:    

Similar News