VIDEO: मरवाही उप चुनाव में भाजपा छजका के खुले समझौते पर कांग्रेस का सीधा आरोप- “10 करोड़ की डील का है नतीजा.. जोगी परिवार का धोखे का इतिहास”

Update: 2020-10-31 00:31 GMT

मरवाही,31 अक्टूबर 2020। मरवाही में बीते 24 घंटो में व्यापक उलटफेर हुआ है।छजका विधायक दल नेता धर्मजीत सिंह के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह से गहन चर्चा के बाद छजका ने देर रात भाजपा को समर्थन दे दिया।
सियासत में संभावना और आशंका एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। किसी के लिए जो संभावना है वो दूसरे के लिए आशंका होती है। भाजपा के मंच पहले से ही जोगी को लेकर ह्रदय से भरे भाव उद्गार रहे थे। जिसने संभावना जताई थी कि, जल्द ही ऐसा कुछ हो सकता है जो मतदाताओं के लिए संदेश स्पष्ट करता हो। बेहद चपल और सतर्क कांग्रेस प्रवक्ता आर पी सिंह ने इस संभावना में छिपी कांग्रेस के लिए ‘आशंका” को भाँप लिया था, और आरोप लगा दिया कि लंबी डील होने की ख़बरें है।
कल देर शाम आशंका कहिए या संभावना उसने मूर्त रुप धारण कर लिया। इसके बाद कांग्रेस पूरी तरह आक्रामक मोड में आ गई।
कांग्रेस प्रवक्ता आर पी सिंह और ज़िले के प्रभारी मंत्री के साथ साथ चुनाव का संचालन भी सम्हाल रहे जय सिंह अग्रवाल से बात की हमारे वरिष्ठ सहयोगी याज्ञवल्क्य ने

Full View

Tags:    

Similar News