लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त! एक साथ 26 इंजीनियरों पर गिरी गाज, 12 हो गए सस्पेंड, जानिए क्या है वजह
UP Engineer Suspended: उत्तरप्रदेश में "जल जीवन मिशन" योजना में लापरवाही बरतने वाले 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए 12 इंजीनियर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. साथ ही अन्य के खिलाफ नोटिस जारी किया गया है.
इमेज- NPG
UP Engineer Suspended: 26 मार्च 2026, उत्तर प्रदेश की योगी सरकार इन दिनों एक्शन मोड में हैं. इसी बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ी कार्रवाई की है. हर गांव में घर तक नल से जल पहुंचाने के लिए शुरू की गई "जल जीवन मिशन" योजना में लापरवाही बरतने वाले 12 जिलों के 26 इंजीनियरों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए 12 इंजीनियर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. साथ ही अन्य के खिलाफ नोटिस जारी किया गया है.
26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई
जानकारी के मुताबिक, ग्रामीण जल आपूर्ति के अपर मुख्य सचिव अनुराग श्रीवास्तव ने जल जीवन मिशन परियोजना के कार्यों में लापरवाही बरतने के आरोप में 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई की है. इन इंजीनियरों के खिलाफ निलंबन, विभागीय कार्रवाई, कारण बताओ नोटिस जारी किए जाने जैसी कार्रवाइयां की गई हैं.
किन 12 इंजीनियर को ससपेंड किया गया है
26 में से अलग-अलग जिलों में तैनात अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता और जूनियर इंजिनियर रैंक के 12 इंजीनियर को तत्काल प्रभाव से ससपेंड कर दिया गया है. लखीमपुर खीरी में तैनात अविनाश गुप्ता, जौनपुर के सौमित्र श्रीवास्तव, गाजीपुर के मोहम्मद कासिम हाशमी, चंदौली में तैनात अमित राजपूत, चंदौली के सीताराम यादव, बिजनौर में कार्यरत अकबर हसन, औरैया में पोस्टेड अनुराग गोयल, हाथरस में पोस्टेड कुलदीप कुमार सिंह, आजमगढ़ में तैनात राजेंद्र कुमार यादव आजमगढ़, बरेली के रूप चंद्र, बाराबंकी के अवनीश प्रताप सिंह, और कुशीनगर के धर्म प्रकाश महेश्वरी निलंबित हुए हैं.
अन्य पर क्या कार्रवाई हुई
अन्य चार इंजीनियरों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं. साथ ही तीन को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. इसके अलावा सात इंजीनियरों का तबादला कर दिया गया है.
आखिर क्या है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक़, जल जीवन मिशन के कार्यों में लगातार देरी और लापरवाही की शिकायतें मिल रही रही. जिसके बाद ग्रामीण जल आपूर्ति के अपर मुख्य सचिव अनुराग श्रीवास्तव ने जांच कराई. जांच के बाद रिपोर्ट के आधार पर सभी पर कार्रवाई की गयी है.