अविमुक्तेश्वरानंद जेल जाएंगे या मिलेगी बेल... नाबालिगों से यौन शोषण केस में आज सुनवाई, मेडिकल रिपोर्ट में कुकर्म की पुष्टि

Shankaracharya Avimukteshwaranand Case: आज शुक्रवार (27 फरवरी) को पीड़ित बटुकों (नाबालिग बच्चों) से यौन शोषण के मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को लेकर सुनवाई होगी. अग्रिम जमानत पर सुनवाई होने वाली हैं.

Update: 2026-02-27 04:48 GMT
इमेज- इंटरनेट 

Shankaracharya Avimukteshwaranand: 27 फरवरी 2026, यौन शोषण के मामले में घिरे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के लिए आज बहुत बड़ा दिन है. आज शुक्रवार (27 फरवरी) को इस मामले में इलाहाबाद कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए सुनवाई है. लेकिन पीड़ित बटुकों (नाबालिग बच्चों) की मेडिकल रिपोर्ट में कुकर्म की पुष्टि होने के बाद शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की मुश्किलें बढ़ गयी है. अगर आज अविमुक्तेश्वरानंद को जमानत नहीं मिलती है तो जेल भी जा सकते हैं.

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर दुष्कर्म के आरोप

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद , मुकुंदानंद ब्रह्मचारी और तीन अज्ञात के खिलाफ पहले ही एडीजे पॉक्सो कोर्ट के निर्देश पर प्रयागराज के झूंसी थाने में आईपीसी की धारा 351(2) और पॉक्सो एक्ट की धारा 3, 4(2), 5, 6, 16 और 17 के तहत FIR दर्ज किया जा चूका है. आशुतोष ब्रह्मचारी के शिकायत पर केस दर्ज किया गया है. सभी पर यौन शोषण का आरोप है.

आज जमानत याचिका की होगी सुनवाई 

वहीँ,  FIR दर्ज होने के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने गिरफ्तारी से बचने के लिए अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की है. जिसकी सुनवाई आज शुक्रवार 27 फरवरी को होनी है. इनका केस कोर्ट नंबर 72 में फ्रेश कॉज लिस्ट में 142 नंबर पर केस है. इस केस की सुनवाई जस्टिस जितेंद्र कुमार सिन्हा की बेंच करेगी. आज के फैसले पर सभी नजरें टीकी हुई हैं.

नाबालिगों के मेडिकल रिपोर्ट में क्या पता चला 

बता दें, पुलिस ने 2 पीड़ित नाबालिगों का मेडिकल टेस्ट कराया था. दो डॉक्टरों के पैनल ने मेडिकल टेस्ट किया था. रिपोर्ट में चौकाने वाला खुलासा हुआ है. रिपोर्ट में दोनों बटुकों के साथ जबरन यौन कृत्य किए जाने की पुष्टि की गई है. उनके साथ जबरदस्ती हुई है.  

घटना की पूरी टाइमलाइन

  • 18 जनवरी को प्रयागराज माघ मेले में मौनी अमावस्या के दिन शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और पुलिस प्रशासन के बीच विवाद हुआ था. आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने श्रीकृष्ण शोभा यात्रा के दौरान स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके समर्थकों पर हमला करने का आरोप लगाया था.
  • 24 जनवरी को आशुतोष महाराज ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्य पर माघ मेला-2026 और महाकुंभ-2025 के दौरान बच्चों से यौन शोषण के आरोप लगाए थे.
  • 8 फरवरी को आशुतोष महाराज ने स्पेशल पॉक्सो कोर्ट में याचिका दाखिल की.
  • 21 फरवरी को बच्चों के बयान के बाद पॉक्सो कोर्ट के आदेश पर झूंसी थाने में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद उनके मुकुंदानंद ब्रह्मचारी समेत 5 के खिलाफ FIR दर्ज की गई.
Tags:    

Similar News