शिक्षकों के लिए गुड न्यूज! अब रिटायरमेंट पर मिलेंगे 25 लाख रुपये, जानिए किन टीचर्स को मिलेगा फायदा

UP Teacher News: उत्तर प्रदेश के शिक्षकों और कर्मचारियों अधिकतम ग्रेच्युटी सीमा बढ़ा दी गयी है. ग्रेच्युटी बढ़ाकर 25 लाख रुपये कर दी गयी है. एडेड एवं परिषदीय सहायता प्राप्त अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में काम कर रहे शिक्षक और कर्मचारि काफी समय से बढ़ने की मांग कर रहे थे

Update: 2026-02-24 08:49 GMT

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

UP Teacher News: 24 फरवरी 2026, उत्तर प्रदेश के शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज है. होली से पहले यूपी की योगी सरकार ने बड़ी सौगात दी है. माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों और कर्मचारियों की अधिकतम ग्रेच्युटी सीमा बढ़ा दी गयी है. अब उन्हें रिटायर्ड होने पर 25 लाख रुपये मिलेंगे.

शिक्षकों और कर्मचारियों का ग्रेच्युटी कितना बढ़ा  

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने माध्यमिक शिक्षा के शिक्षकों और कर्मचारियों का ग्रेच्युटी बढ़ाने का फैसला लिया है. एडेड एवं परिषदीय सहायता प्राप्त अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में काम कर रहे शिक्षकों और कर्मचारियों की ग्रेच्युटी बढ़ाकर 25 लाख रुपये कर दी गयी है. अब रिटायर्ड होने पर 25 लाख रूपए मिलेंगे.

इस सम्बन्ध में माध्यमिक शिक्षा विभाग ने इस संबंध में प्रस्ताव पिछले सप्ताह वित्त विभाग को भेजा है. वित्त विभाग से स्वीकृति मिलने के बाद इसे प्रदेश में लागू कर दिया जायेगा.

पहले ग्रेच्युटी सीमा कितनी थी

पहले शिक्षक और कर्मचारियों की अधिकतम ग्रेच्युटी सीमा 20 लाख रूपए थी. वहीँ, ग्रेच्युटी सीमा को दो जुलाई 2024 से बढाकर 25 लाख की गयी है. सरकार के इस फैसले से करीब ढाई लाख शिक्षकों को कर्मचारियों को फायदा होगा. 

राज्य के नियमित कर्मचारियों का कितना है?

बता दें, जुलाई 2024 से राज्य सरकार के नियमित कर्मचारियों की ग्रेच्युटी सीमा बढ़ाकर दी गई थी. लेकिन माध्यमिक शिक्षा के कर्मचारियों को 20 लाख ही मिल रहा था. इसे लेकर लगातार माध्यमिक शिक्षक संगठन बढ़ाने की मांग कर रहे थे. जिसके बाद सरकार ने यह फैसला लिया है.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

Q1. उत्तर प्रदेश में माध्यमिक शिक्षकों की ग्रेच्युटी कितनी बढ़ाई गई है?

शिक्षकों की ग्रेच्युटी 20 लाख रुपये से बढ़ाकर 25 लाख रुपये की गयी है.

Q2. किन शिक्षकों और कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा?

एडेड एवं परिषदीय सहायता प्राप्त अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में काम कर रहे शिक्षकों और कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा

Q3. नई ग्रेच्युटी कब से लागू होगी?

वित्त विभाग से स्वीकृति मिलने के बाद यह लागू होगी 



Tags:    

Similar News