मुरादाबाद में हाईवोल्टेज ड्रामा : मैं पत्नी हूँ और अधिकार लेकर रहूँगी, बीजेपी नेता के घर के बाहर धरने पर बैठी महिला...
Moradabad News : मुरादाबाद में एक महिला पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष के घर के सामने धरने पर बैठ गई है. महिला का आरोप है कि नेता ने शादी का वादा कर संबंध बनाए, लेकिन अब उसे अपनाने से इनकार कर रहे हैं. पुलिस मौके पर पहुँचकर मामले की जांच कर रही है.
मुरादाबाद में हाईवोल्टेज ड्रामा : मैं पत्नी हूँ और अधिकार लेकर रहूँगी, बीजेपी नेता के घर के बाहर धरने पर बैठी महिला...
Moradabad News : मुरादाबाद : उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के कुन्दरकी थाना क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला ने पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष के घर के सामने डेरा डाल दिया. ग्राम नानपुर में हुए इस ड्रामे ने स्थानीय राजनीति और सामाजिक गलियारों में हलचल पैदा कर दिया है. महिला का दावा है कि वह नेता की पत्नी है और उसे समाज के सामने स्वीकार किया जाना चाहिए.
क्या है पूरा मामला?
धरने पर बैठी नीरज कुमारी नामक महिला का आरोप है कि पूर्व मंडल अध्यक्ष ब्रिजेश ने शादी का झांसा देकर लंबे समय तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए. महिला के अनुसार, जब उसने विवाह के लिए दबाव डाला, तो नेता ने एक मंदिर में उसके साथ शादी की रस्में पूरी कीं. लेकिन अब, जब वह अपने ससुराल पहुँची, तो उसे घर के अंदर घुसने से मना कर दिया गया और उसे पत्नी के रूप में अपनाने से इनकार किया जा रहा है.
अधिकार मिलने तक नहीं हटूंगी
कड़ाके की ठंड और तनावपूर्ण माहौल के बीच महिला का कहना है कि जब तक उसे एक पत्नी का दर्जा और घर में सम्मानजनक स्थान नहीं मिलता, वह दरवाजे से नहीं हिलेगी. इस घटना की खबर फैलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई, जिससे स्थिति तनावपूर्ण बन गया हैं.
पुलिस की कार्रवाई और दूसरा पक्ष
सूचना मिलते ही कुन्दरकी पुलिस की टीम मौके पर पहुँची और महिला को समझाने का प्रयास किया. दूसरी तरफ, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष बिजेश ने इन सभी आरोपों को खारिज कर दिया है. उनका कहना है कि यह उनकी राजनीतिक छवि को धूमिल करने की एक गहरी साजिश है और महिला के दावे पूरी तरह झूठे हैं.
क्षेत्राधिकारी बिलारी अशोक कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया है ताकि उनका बयान लिया जा सके. पुलिस ने महिला की तहरीर ले ली है और तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल गांव में पुलिस बल तैनात है ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे.
पहले भी आ चुके हैं ऐसे मामले
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में नेता के घर के बाहर हुए हंगामे जैसी ही एक घटना झांसी के मऊरानीपुर में सामने आई थी. जहा एक महिला अपनी दो मासूम बच्चियों के साथ कड़ाके की ठंड में अपने लिव-इन पार्टनर के घर के बाहर धरने पर बैठ गई है. महिला का आरोप था कि पति से विवाद के बाद प्रेमी उसे शादी का झांसा देकर अपने साथ ले आया और सालों तक पत्नी बनाकर रखा, लेकिन अब वह उसे धोखा देकर दूसरी शादी रचाने जा रहा है.
पीड़ित महिला के अनुसार, प्रेमी ने न केवल उसके गहने और नकदी हड़प लिए, बल्कि 26 जनवरी की रात उसे उसकी दो छोटी बेटियों के साथ सड़क पर लावारिस छोड़कर भाग गया. महिला का कहना था कि जिस शख्स ने उसे सहारा देने का वादा किया था, लेकिन गुपचुप तरीके उसने कहीं और सगाई कर ली थी. फिर महिला न्याय की मांग करते हुए प्रेमी के दरवाजे पर धरने पर बैठ गई थी.