एक झपकी और हो गया हादसा! कंंटेनर से टकराई श्रद्धालुओं से भरी पिकअप, 8 लोगों की मौत, 20 से ज्यादा घायल
Kaushambi Accident News: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया. श्रद्धालुओं से भरी बेकाबू पिकअप कंटेनर से टकरा गई. इस हादसे में 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी. मरने वालों में 5 महिलाएं और 3 मासूम बच्चे शामिल हैं.
इमेज- इंटरनेट
Kaushambi Road Accident: 28 मार्च 2026, उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया. श्रद्धालुओं से भरी बेकाबू पिकअप कंटेनर से टकरा गई. इस हादसे में 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी. मरने वालों में 5 महिलाएं और 3 मासूम बच्चे शामिल हैं.
कंटेनर से टकरायी बेकाबू पिकअप
घटना जिले के सैनी थाना क्षेत्र के की है. अठसराय के डोरमा गांव के पास नेशनल हाईवे पर हादसा हुआ है. मुंडन संस्कार से लौट रहे परिवार की पिकअप वाहन हाईवे किनारे खड़े एक कंटेनर से टकरा गयी. इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गयी है. जबकि 25 लोग घायल हो गए.
कैसे हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक़, सभी लोग फतेहपुर के जाफरगंज थाना क्षेत्र के कुरोली थे. सभी पिकअप में सवार होकर मुंडन कार्यक्रम के लिए प्रयागराज गए थे. प्रयागराज के संगम क्षेत्र के 51 शक्ति पीठ कड़ा धाम मंदिर गए थे. मुंडन के बाद सभी लौट रहे थे. पिकअप तेज रफ़्तार में थी. इसी बीच ड्राइवर को नींद आने लगी. और गाडी सड़क किनारे खड़े कंटेनर से टकरा गयी.
हादसे के बाद चीख पुकार मच गयी. इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. डीएम, एसपी, सीएमओ, एसडीएम और थाना प्रभारी सहित सभी अधिकारी मौके पर पहुंचे. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया.
कितने की हुई मौत, कितने घायल
इस हादसे में 5 महिलाएं और 3 मासूम बच्चे समेत 8 लोगों की मौत हो गयी है. 25 लोग घायल हो गए हैं. जिसमे तीन मरीजों की हालत गंभीर है. शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है.
मुख्यमंत्री योगी ने शोक व्यक्त किया
घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया. उन्होंने एक्स पर लिखा, "जनपद कौशाम्बी में सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद है. मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं. इस दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों के परिजनों को 02-02 लाख व घायलों को 50-50 रूपए हजार की आर्थिक सहायता प्रदान करने तथा जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं.
प्रभु राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को सद्गति एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें.