Mainpuri News: परचून की दुकान चलाने वाली महिला के अकाउंट में अचानक आए 10 करोड़, फिर ऐसा हुआ जिसकी हो रही है तारीफ

Mainpuri News: यूपी के मैनपुरी में सीता देवी नाम की महिला के बैंक ऑफ इंडिया अकाउंट में तकनीकी गड़बड़ी के चलते 10 करोड़ रुपये आ गए। महिला की ईमानदारी की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है।

Update: 2026-03-30 05:52 GMT

मैनपुरी 30 मार्च 2026। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां देवगंज गांव की रहने वाली एक महिला के बैंक अकाउंट में अचानक 10 करोड़ रुपये (10 Crore) ट्रांसफर हो गए। इतनी बड़ी रकम देखकर महिला के होश उड़ गए लेकिन उसने ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुए तुरंत इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। अब हर तरफ इस महिला की ईमानदारी की तारीफ हो रही है।

जानकारी के अनुसार सीता देवी नाम की इस महिला का बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) की सुल्तानगंज शाखा में अकाउंट है। उनके खाते में पहले से सिर्फ 45 हजार रुपये जमा थे। बीते 24 मार्च को जब वह अपने बेटे के साथ एटीएम (ATM) से पैसे निकालने पहुंचीं तो वहां स्क्रीन पर अपना बैंक बैलेंस देखकर हैरान रह गईं। उनके खाते में 10 करोड़ रुपये शो हो रहे थे।

वीडियो वायरल होने पर बैंक में मचा हड़कंप

सीता देवी ने बिना कोई बेईमानी का ख्याल लाए एटीएम के अंदर ही बैंक बैलेंस का एक वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। यह वीडियो तेजी से वायरल होते हुए सीधे रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) और बैंक अधिकारियों तक पहुंच गया। वीडियो सामने आने के बाद बैंक ऑफ इंडिया के सुल्तानगंज ब्रांच में हड़कंप मच गया और तुरंत मामले की जांच के आदेश दिए गए।

तकनीकी गड़बड़ी से आए थे पैसे, बैंक ने की रिकवरी

बैंक अधिकारियों की एक टीम रविवार को सीता देवी के गांव देवगंज पहुंची। बैंक के शाखा प्रबंधक ने जांच के बाद कहा कि महिला के अकाउंट से कोई संदिग्ध लेन-देन नहीं हुआ है। यह 10 करोड़ रुपये एक टेक्निकल ग्लिच (तकनीकी गड़बड़ी) के कारण उनके खाते में रिफ्लेक्ट हो रहे थे। बैंक ने अब इस तकनीकी खामी को सुधारते हुए वह रकम अकाउंट से वापस ले ली है।

भैंस खरीदने के लिए लिया था लोन

सीता देवी गांव में एक छोटी सी परचून की दुकान चलाती हैं और उनके पास तीन बीघे खेती की जमीन है। उन्होंने मीडिया को बताया कि करीब दो साल पहले उन्होंने भैंस खरीदने के लिए बैंक से लोन लिया था जिसके तहत उन्हें एटीएम कार्ड भी मिला था। हालांकि महिला ने बैंक की इस बड़ी लापरवाही पर सवाल उठाते हुए मांग की है कि यह पता लगाया जाना चाहिए कि इतनी बड़ी रकम आखिर किसकी थी और उनके खाते में कैसे आई।

Tags:    

Similar News