शादी में बवाल का वीडियो वायरल : नशे में धुत युवकों की वजह से भिड़े घराती-बाराती, जमकर हुआ पथराव, किसी ने कुर्सी मारी तो किसी ने कड़ाही का गर्म तेल उछाला
Firozabad Wedding Fight Video : फिरोजाबाद टूंडला के एक मैरिज होम में शादी की खुशियां उस वक्त बवाल में बदल गईं, जब नशे में धुत कुछ युवकों ने स्टेज पर चढ़कर हंगामा शुरू कर दिया. बात इतनी बढ़ी कि घराती और बराती आपस में भिड़ गए और जमकर कुर्सियां चलीं. हद तो तब हो गई जब लोगों ने एक-दूसरे पर खाने की सब्जी और कड़ाही का गर्म तेल तक फेंकना शुरू कर दिया, जिससे समारोह में भगदड़ मच गई और कई लोग झुलस गए.
शादी में बवाल का वीडियो वायरल : नशे में धुत युवकों की वजह से भिड़े घराती-बाराती, जमकर हुआ पथराव, किसी ने कुर्सी मारी तो किसी ने कड़ाही का गर्म तेल उछाला
Firozabad Wedding Fight Video : फिरोजाबाद : उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से एक ऐसी शादी की खबर आई है, जिसे सुनकर आप माथा पीट लेंगे. यहाँ खुशियों का माहौल उस वक्त कुरुक्षेत्र में बदल गया जब नशे में धुत कुछ बारातियों ने उत्पाद मचाना शुरू कर दिया बात इतनी बढ़ गई कि बाराती और घराती एक-दूसरे के खून के प्यासे हो गए. मारपीट ऐसी हुई कि जो हाथ लगा वही हथियार बन गया किसी ने कुर्सियां चलाईं, तो किसी ने बाल्टी भर-भरकर सब्जियां फेंकी, और हद तो तब हो गई जब पूड़ियाँ तल रही कड़ाही का गर्म तेल एक-दूसरे पर डालना शुरू कर दिया.
स्टेज पर जबरन डांस करने से शुरू हुआ बवाल
वाकया टूंडला थाना क्षेत्र के राजा का ताल स्थित एक मैरिज होम का है. शनिवार की रात विजय दिवाकर की बेटी राखी की शादी थी. बारात टूंडला से ही आई थी. स्वागत-सत्कार के बाद मेहमानों के मनोरंजन के लिए एक सांस्कृतिक पार्टी बुलाई गई थी. कलाकार मंच पर अपनी प्रस्तुति दे रहे थे और बुजुर्ग-बच्चे इसका आनंद ले रहे थे. तभी कुछ बाराती, जो नशे में पूरी तरह टल्ली थे, स्टेज पर चढ़ गए और कलाकारों के साथ बदतमीजी करने लगे. जब घर वालों ने उन्हें नीचे उतारा, तो उन्हें अपनी बेइज्जती महसूस हुई और उन्होंने उत्पात मचाना शुरू कर दिया.
कुर्सियां टूटीं और गर्म तेल से झुलसे लोग
नशेबाजों ने पहले कुर्सियां फेंककर प्रोग्राम बंद करवाया. इसके बाद तो जैसे कोहराम मच गया. घराती और बराती आपस में भिड़ गए. किसी को यह समझ नहीं आ रहा था कि कौन किसे मार रहा है. देखते ही देखते शादी जंग का मैदान बन गया. कुछ लोग रसोई की तरफ भागे और बाल्टियों में भरी सब्जी एक-दूसरे पर फेंकने लगे. सबसे खौफनाक मंजर तब दिखा जब कुछ युवकों ने पूड़ी बनाने वाली कड़ाही को घेर लिया और बड़े-बड़े चमचों से हमलावरों पर खौलता हुआ तेल फेंकने लगे. इस अफरा-तफरी में कई लोग झुलस गए.
मेहमानों में मची भगदड़, विदाई के बाद हुआ समझौता
मैरिज होम में करीब दो घंटे तक तांडव चलता रहा. छोटे बच्चों को लेकर महिलाएं जान बचाकर बाहर की तरफ भागीं. कई रिश्तेदार तो डर के मारे बिना खाना खाए ही भाग खड़े हुए. किसी तरह पुलिस मौके पर पहुँची, तब जाकर मामला शांत हुआ. हंगामे के डर से दूल्हा-दुल्हन की रस्में आनन-फानन में पूरी कराई गईं और सुबह होते ही विदाई कर दी गई. अगले दिन रविवार को दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई. चूंकि मामला अपनों के बीच का था, इसलिए पुलिस को लिखित शिकायत नहीं दी गई. नुकसान की भरपाई के तौर पर मैरिज होम संचालक को टूटी हुई कुर्सियों के पैसे दिए गए, तब जाकर यह मामला रफा-दफा हुआ.
शादी में घरती-बाराती के बीच मारपीट की ख़बरें पहले भी आ चुके हैं
उत्तर प्रदेश के बलिया में साल 2023 में एक शादी उस वक्त अखाड़े में तब्दील हो गई थी. जब बारातियों को खाने में पनीर कम मिलने पर बवाल हो गया. देखते ही देखते थालियों में परोसी जा रही सब्जी का विवाद लाठी-डंडों तक पहुँच गया. दूल्हे के पक्ष के लोग इस बात पर अड़ गए कि उनके साथ मेहमाननवाजी में कमी की गई है. बात इतनी बढ़ी कि दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चले और शादी की खुशियों वाले घर में चीख-पुकार मच गई. इस झगड़े का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था, जिसमें लोग एक-दूसरे पर कुर्सियां और बर्तन फेंकते नजर आ रहे थे.
इस घटना की सबसे हैरान करने वाली बात यह थी कि जिस पनीर के टुकड़े के लिए इतनी बड़ी जंग हुई, उसकी वजह से कई लोग घायल होकर अस्पताल पहुँच गए. पुलिस को मौके पर आकर मोर्चा संभालना पड़ा और मामला इतना बिगड़ गया कि शादी की रस्में भी बीच में ही रुकने की नौबत आ गई थी. यह मामला आज भी यूपी की उन शादियों के उदाहरण के तौर पर दिया जाता है, जहाँ लालच या ईगो की वजह से पूरे परिवार की इज्जत दांव पर लग गई और शादी का जश्न थाने तक पहुँच गया.