Basti Crime News: रेप का केस दर्ज कराने पर मर्डर! आधी रात घर में घुसकर छात्रा के सिर और गर्दन में मारी गोली, जानिए पूरा मामला

Basti Crime News: जिले के कलवारी थाना क्षेत्र के बैडारी एहतमाली गांव में सोमवार की रात रेप की FIR दर्ज करवाने पर एक सिरफिरे ने 12वी की छात्रा की हत्या कर दी. मृतका छात्रा अनुष्का (परिवर्तित नाम) 12वी की छात्रा थी. एकतरफा प्रेमी मंदीप ने इस वारदात को अंजाम दिया है.

Update: 2026-03-03 10:42 GMT
इमेज- इंटरनेट 

Basti Crime News: 3 मार्च 2026, उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है. रेप की FIR दर्ज करवाने पर एक सिरफिरे ने 12वी की छात्रा की हत्या कर दी. सोमवार की आधी रात घर में घुस कर छात्रा को गोली मार दी. उसके सिर में और दूसरी गर्दन में मारी.

आधी रात छात्रा को मारी गोली 

मामला जिले के कलवारी थाना क्षेत्र के बैडारी एहतमाली गांव की है. मृतका छात्रा अनुष्का (परिवर्तित नाम) 12वी की छात्रा थी. एकतरफा प्रेमी मंदीप ने इस वारदात को अंजाम दिया है. सोमवार की रात छात्रा अपने भाई अवनीश के साथ बरामदे में सो रही थी. तभी आरोपी आया और सिर - गर्दन में गोली मार दी. जिससे उसकी मौत हो गयी. साथ में सोया भी घायल हो गया. इतना ही नही माँ पर भी गोली चलाई लेकिन वो बच गयी.

आरोपी ने क्यों दिया वारदात को अंजाम 

परिजनों के मुताबिक़, आरोपी मंदीप दो साल से मृतका को परेशान कर रहा था. उसने कुछ महीने पहले छात्रा को पहले प्रेम जाल में फंसाया. फिर नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ जबरन शारीरिक सम्बन्ध बनाकर, उसके अश्लील फोटो और वीडियो बनाये. आरोपी शादी करने का दबा बनाने लगा. जब छात्र उससे दूर रहने लगी तो 18 दिसंबर 2025 को अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए.

आरोपी पर था दुष्कर्म का आरोप 

इस मामले छात्रा और परिजनों ने कलवारी थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस दुष्कर्म, आईटी एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया. केस दर्ज होने के बाद आरोपी भाग गया था. इसी बीच वह अचानक गाँव लौटा. और इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया. 

जांच के लिए पुलिस टीम का गठन

गोलीबारी की आवाज सुनकर ग्रामीण इकट्ठे हो गए. इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गयी. पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है. वहीं, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया है. आरोपी की तलाश की जा रही है. 


Tags:    

Similar News