बेटे की शादी से पहले मां ने कर दिया 'बड़ा कांड'! 16 साल छोटे भांजे के साथ हुई फरार, पति ने 9 के खिलाफ दर्ज कराई FIR
Aligarh Viral News : अलीगढ़ में बेटे के सिर पर सेहरा सजने से ठीक पहले एक मामी ने रिश्तों की मर्यादा को तार-तार करते हुए अपने ही 21 साल के सगे भांजे के साथ घर बसाने की राह चुन ली. वह घर में रखी नकदी और ननिहाल से मिले शादी के कीमती जेवरात लेकर फरार हो गई, जिसके बाद पीड़ित पति ने 9 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है.
बेटे की शादी से पहले मां ने कर दिया 'बड़ा कांड'! 16 साल छोटे भांजे के साथ हुई फरार, पति ने 9 के खिलाफ दर्ज कराई FIR
Aligarh Viral News : अलीगढ़ : जिले के पालीमुकीमपुर इलाके से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने न केवल एक परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया है, बल्कि रिश्तों की मर्यादा पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. यहाँ एक 37 वर्षीय महिला अपने बेटे की शादी की शहनाइयां बजने से कुछ दिन पहले अपने ही 21 साल के सगे भांजे के साथ फरार हो गई. मामला तब और गंभीर हो गया जब पति ने भांजे समेत 9 लोगों के खिलाफ साजिश और अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया.
शादी की खुशियां बनीं बदनामी
पीड़ित पति के मुताबिक, घर में 6 मार्च को होने वाली बेटे की शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही थीं. पूरा परिवार मेहमानों की लिस्ट बनाने में व्यस्त था. 25 जनवरी को उसकी पत्नी मायके गई थी. वहां से लौटते समय ननिहाल पक्ष ने शादी के तोहफे के रूप में जेवर दिए थे, जिसमें सोने का मंगलसूत्र, चेन, अंगूठी और चांदी की पायजेब शामिल थी. साथ ही महिला के पास करीब एक लाख रुपये की नकदी भी थी. लेकिन घर लौटने के बजाय महिला इन गहनों और पैसों के साथ अपने भांजे विक्रम के संग लापता हो गई.
धमकियां मिलीं तो खुला राज
जब महिला घर नहीं पहुंची, तो पति ने रिश्तेदारों और परिचितों को फोन लगाया, खोजबीन के दौरान जब शक की सुई सगे भांजे विक्रम पर टिकी और पीड़ित ने उसके परिवार से पूछताछ की, तो उसे मदद के बजाय अंजाम भुगतने की धमकियां दी गईं. पति का आरोप है कि उसका भांजा उम्र में पत्नी से 16 साल छोटा है, जिसे उसने बहला-फुसलाकर और जेवरात के लालच में अगवा किया है. गुरुवार को परेशान होकर पीड़ित थाने पहुंचा और पुलिस को आपबीती सुनाई.
पुलिस की रडार पर मोबाइल लोकेशन
पालीमुकीमपुर के प्रभारी निरीक्षक रवि चंद्रावल ने बताया कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए 9 नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है. पुलिस ने महिला का मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगा दिया है, जिससे उसकी आखिरी लोकेशन ट्रेस की जा रही है. पुलिस यह भी पता लगा रही है कि इस पूरी साजिश में विक्रम के परिवार के और कौन से सदस्य शामिल थे.
बेटे की शादी का कार्ड बांटने के समय अब पिता थाने के चक्कर काट रहा है. ननिहाल से आए जेवर और नकदी की चोरी के साथ-साथ रिश्तों के इस बिखराव ने परिवार को मानसिक रूप से तोड़कर रख दिया है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही दोनों को बरामद कर लिया जाएगा.
ऐसा ही एक मामला कौशांबी जिले से भी आया था
ऐसी ही एक वारदात उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से सामने आई थी, जिसने प्रेम और भरोसे की धज्जियां उड़ा दी थीं. यहाँ एक भांजा अपनी ही सगी मामी के प्यार में इस कदर अंधा हुआ कि उसने अपने मामा को ही रास्ते का कांटा मानकर उनकी बेरहमी से हत्या कर दी थी. इस जघन्य हत्याकांड में भांजे ने अपने चचेरे भाई और एक दोस्त की मदद ली थी. पुलिस की जांच में जब सच सामने आया, तो हर कोई दंग रह गया कि जिस भांजे को मामा ने अपने घर में पनाह दी, उसी ने अपनी मामी के साथ मिलकर मामा के खून से हाथ रंग लिए.
कौशांबी की घटना में शुरुआत गुपचुप प्रेम प्रसंग से हुई थी, जिसका अंत एक दर्दनाक मौत के रूप में हुआ था. आज अलीगढ़ के पालीमुकीमपुर की घटना ने भले ही अभी कत्ल का मोड़ न लिया हो, लेकिन एक मामी का अपने ही भांजे के साथ घर के जेवर और नकदी लेकर फरार होना शर्मनाक हैं जहाँ लोकलाज और खून के रिश्ते मायने नहीं रखते.