Agra Oil Mill Owner Suicide : पापा आई लव यू बोलकर तेल मिल मालिक ने खुद को मारी गोली...

Agra Oil Mill Owner Suicide : आगरा में तेल मिल मालिक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली हैं. उसने मरने से पहले परिजनों को वीडियो कॉल किया, हर जान पहचान वाले को फोन किया फिर तमंचे से खुद को गोली मार ली. 

Update: 2026-02-09 05:33 GMT

Agra Oil Mill Owner Suicide : पापा आई लव यू बोलकर तेल मिल मालिक ने खुद को मारी गोली...

Agra Oil Mill Owner Suicide : आगरा : आगरा के थाना सिकंदरा के शास्त्रीपुरम एरिया में शनिवार रात सूर्या ऑयल मिल के संचालक विश्वजीत सिंह रजावत ने परिवार वालो से वीडियो कॉल पर बात करने के बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. उसकी लाश कार में मिली परिवारवालों ने बताया कि वह काफी समय से मानसिक तनाव में था और पहले भी सुसाइड का प्रयास कर चूका था उसका प्राइवेट डॉक्टर से इलाज चल रहा था आत्महत्या से पहले वीडियो कॉल करके बोला था कि अब उसका जीने का मन नही हैं.

DCP सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि शनिवार रात करीब साढ़े 8 बजे पुलिस को शास्त्रीपुरम क्षेत्र में DPS स्कूल के पास कार के अंदर युवक के गोली मारने की जानकारी मिली थी. पुलिस वहा पहुंची तो कार अंदर से बंद था थोड़ी देर में युवक के पिता अमर रजावत और अन्य परिवारवाले वहा पहुंच गए कार का आईना तोड़कर लॉक खोला गया ड्राइविंग सीट पर विश्वजीत का लहूलुहान लाश पड़ा था और हाथ में 315 देसी कट्टा था.

परिवारवाले फ़ौरन विश्वजीत को प्राइवेट हॉस्पिटल ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया कार के अंदर पुलिस को देशी कट्टा, 9 MM की देसी पिस्टल, जिन्दा कारतूस, मोबाइल फोन, लिफाफे में 9700 रुपये, शराब की बाेतल, दवाइयां और अन्य दस्तावेज मिले पुलिस ने मृतक पर अवैध हथियार रखने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है कल रविवार को PM के बाद लाश परिजन को सौंप दिया गया.

पिता के करीब था 

परिवारवालों ने बताया कि विश्वजीत अपने पिता के बहुत करीब था वह शराब सेवन नही करता था लेकिन पिता के लिए शराब की बोतल खरीदकर लाया था सुसाइड से पहले विश्वजीत ने जब ग्रुप वीडियो कॉल किया तो मां रजनी देवी, दोनों भाई अभय प्रताप सिंह, सूर्य प्रताप सिंह और उसके पिता अमर रजावत सभी मौजूद थे उस समय पिता अपने दफ्तर में थे बात करते हुए विश्वजीत ने पिता को आई लव यू बोलकर कहा कि पापा अब जीने का मन नहीं करता इसके बाद फोन कट गया. तो परिवारवाले परेशान हो गए उसके बाद घटना की जानकारी पुलिस से मिली 

विश्वजीत की शादी नहीं हुई थी 

पड़ोसियों ने बताया कि पिछले साल 27 जुलाई को उसने 2  मंजिला छत से कूदकर जान देने की कोशिश की थी एक बार रेलवे पटरी पर लेटकर जान देने का प्रयास किया था लेकिन राहगीरों ने बचा लिया था मृतक की अभी शादी नहीं हुई थी.

विश्वजीत ने सुसाइड से पहले अपने हर खास दोस्त और पहचान वालो से फोन पर बात की थी. रिश्तेदार और दोस्त यही बात कर रहे थे सभी का कहना था कि शनिवार को उनके पास विश्वजीत का फोन आया था उसने बहुत अच्छे से बात की थी ऐसा लग ही नहीं रहा था कि उसे कोई परेशानी है या वो कोई ऐसा आत्मघाती कदम उठा लेगा मौत की खबर सुनकर हम सब हैरान हैं फ़िलहाल पुलिस जाँच में जुटी हैं.

Tags:    

Similar News