Agra Love Fraud Case : प्यार में फंसा कर कई बार बनाए शारीरिक सम्बन्ध, प्रेमी की सच्चाई जानकर युवती ने कहा दुनिया को अलविदा
Agra Love Fraud Case : उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में प्यार के जाल में फंसाकर प्रेमी ने युवती से शारीरिक संबध बनाए। उससे शादी करने का वादा किया। फिर बाद में युवक का घिनौना चेहरा युवती के सामने आया जिससे युवती को सदमा लगा। और दुनिया को अलविदा कह दिया|

Agra Love Fraud Case : आगरा : आगरा से एक ऐसी खबर सामने आई है.जहा एक प्रेमी के सच ने प्रेमिका की जान लेली. प्रेमी के धोखा देन से सदमें में आकर युवती ने आत्महत्या कर ली। युवती के परिवारवालों ने पुलिस थाना में मामले की शिकायत की। इसके बाद DGP को सोशल मिडिया एक्स पर पोस्ट किया। तब जाकर पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू की।
युवती आगरा के छत्ता इलाके की रहने वाली थी। मृतक युवती के भाई ने बताया कि आलमबाग, लखनऊ निवासी अमन जोशी उर्फ माशू पुत्र विनोद जोशी अपने भाई के ससुराल आया। और बहन से मोबाइल पर बात-चीत करने लगा। धीरे-धीरे उसे अपने प्यार में फंसाया। शादी का वादा भी किया और कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब उसने शादी की बात की तो हर बार टाल दिया करता था। और कहता था कि हम जल्दी ही शादी कर लेंगे।
भाई ने बताया कि जब कुछ दिन बाद उसकी बहन को पता चला कि अमन शादीशुदा है। तो बहन ने अमन को व्हाट्सएप चैट पर कहा कि तुमने मेरे साथ गलत किया है. तुमने मुझे धोखा दिया हैं. तो अमन ने धमकी दी कि तुम मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकती। मेरे पुलिस के बड़े अधिकारियों से जान-पहचान हैं। तुमसे शादी नहीं कर सकता। इस बात पर तनाव में आकर बहन ने आत्महत्या कर लिया|
युवती के भाई ने पुलिस से शिकायत की है। मृतका का मोबाइल पुलिस के पास है। परिवारवालों का कहना है कि शिकायत के बाद भी पहले मामले को गंभीरता से नही लिया गया| पुलिस कार्रवाई के लिए DGP को एक्स पर पोस्ट करना पड़ा। तब जाकर थाना छत्ता पुलिस हरकत में आई। इसके बाद ही पुलिस शिकायत लेकर केस दर्ज करने की बात कह रही है।