Pulwama Encounter: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में एनकाउंटर, टॉप लश्कर कमांडर समेत 2 आतंकी ढेर
Pulwama Encounter: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा (Pulwama) में रविवार रात से ही आतंकवादियों से मुठभेड़ जारी है। यह मुठभेड़ लैरो-परिगाम (Laro-Perigam) इलाके में शुरू हुई थी। सुरक्षाबलों ने दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में ऑपरेशन के दौरान एक टॉप आतंकी कमांडर ढेर हो गया है
Pulwama Encounter: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा (Pulwama) में रविवार रात से ही आतंकवादियों से मुठभेड़ जारी है। यह मुठभेड़ लैरो-परिगाम (Laro-Perigam) इलाके में शुरू हुई थी। सुरक्षाबलों ने दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में ऑपरेशन के दौरान एक टॉप आतंकी कमांडर ढेर हो गया है, एनकाउंटर के बाद से ही पुलवामा में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। सुरक्षाबलों को आशंका है कि इलाके में और भी आतंकी छिपे हो सकते हैं। जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना ने इलाके में मोर्चा संभाल रखा है। पूरे इलाके को सुरक्षाबलों द्वारा घेर लिया गया है। लोगों को अपने-अपने घरों में रहने की हिदायत दी गई है। कश्मीर जोन पुलिस ने एक पोस्ट कर इसकी जानकारी दी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुरक्षाबलों को पुलवामा जिले के परिगाम गांव में आतंकवादियों की आवाजाही की सूचना मिली थी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। इस ऑपरेशन के दौरान ही सुरक्षाबलों ने एक आतंकी कमांडर को ढेर कर दिया। बता दें कि मारे गए दोनों आतंकियों में से एक का नाम नाम रियाज डार, जबकि दूसरे का नाम खालिद बताया जा रहा है।
आतंकियों ने किया ग्रेनेड से हमला
बता दें कि सुरक्षाबलों को जैसे ही आतंकी की छिपे होने की सूचना मिली, उन्होंने ठिकाने की घेराबंदी शुरू कर दी। तभी एक मकान में छिपे आतंकी ने ग्रेनेड से सुरक्षाबलों पर हमला करते हुए फायरिंग करने लगे। इसके बाद भारतीय सेना ने भी जवाबी फायरिंग की और मुठभेड़ शुरू हो गई। सुरक्षाबलों ने पहले तो आतंकी ठिकाने से से सटे मकान के लोगों को वहां से निकालकर दूसरे जगह पहुंचाया और आतंकियों पर धुआंधार गोली दाग दी। मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर हो गए हैं। यह मुठभेड़ अभी भी जारी है।