Karnataka News: कर्नाटक में नाबालिग लड़के के यौन उत्‍पीड़न के आरोप में मौलाना गिरफ्तार, मामले की जांच जारी

Karnataka News: कर्नाटक पुलिस ने उत्‍तर कन्‍नड़ जिले में एक नाबालिग लड़के के यौन उत्‍पीड़न के आरोप में एक मौलाना को गिरफ्तार किया है जो मूल रूप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला है।

Update: 2023-09-25 06:48 GMT

Karnataka News। कर्नाटक पुलिस ने उत्‍तर कन्‍नड़ जिले में एक नाबालिग लड़के के यौन उत्‍पीड़न के आरोप में एक मौलाना को गिरफ्तार किया है जो मूल रूप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। आरोपी की पहचान 25 वर्षीय मौलाना अब्दुल समद जियायी के रूप में हुई है।

पीड़ित के पिता की शिकायत के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक, लड़का हर दिन मस्जिद में कुरान की आयतें पढ़ने जाता था। आरोपी ने लड़के को फुसलाया और 23 सितंबर की रात को कथित तौर पर उसका यौन शोषण किया। शिकायत के बाद कुमटा पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को जिला सत्र न्यायालय में पेश किया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। फिलहाल मामले की जांच चल रही है।

आरोपी ने लड़के को फुसलाया और 23 सितंबर की रात को कथित तौर पर उसका यौन शोषण किया। नाबालिग लड़के ने घर आकर इस बात की जानकारी अपने परिजनों को दी, जिसके बाद वे हैरान हो गए। इसके बाद पीड़ित का पिता उसे लेकर शिकायत दर्ज कराने के लिए थाने पहुंचा।

कुमटा पुलिस ने पूरी घटना की शिकायत दर्ज कर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उसे तत्काल प्रभाव से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आरोपी को जिला सत्र न्यायालय ने पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। फिलहाल, मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है और आरोपी मौलाना से पूछताछ जारी है।

Tags:    

Similar News