Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में पुलिस-बदमाश में मुठभेड़, घायल बदमाश गिरफ्तार

Greater Noida News: पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी पर लूट, हत्या, हत्या का प्रयास, चोरी जैसे एक दर्जन मामले दर्ज हैं।

Update: 2023-08-26 04:12 GMT
Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में पुलिस-बदमाश में मुठभेड़, घायल बदमाश गिरफ्तार
  • whatsapp icon

Greater Noida News: पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी पर लूट, हत्या, हत्या का प्रयास, चोरी जैसे एक दर्जन मामले दर्ज हैं। थाना ईकोटेक प्रथम पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान जिलाबदर बदमाश टिंकू को पुलिस मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में सिरसा गोलचक्कर के पास से गिरफ्तार किया गया।


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ईकोटेक प्रथम पुलिस द्वारा सिरसा गोल चक्कर पर चेकिंग की जा रही थी, तभी हरियाणा नम्बर की कार आती दिखायी दी। जिसे रूकने का इशारा किया, लेकिन कार चालक ने कार को नही रोका और भागने लगा। लेकिन अनियंत्रित होकर कार एक पेड़ से जा टकराई। बदमाश ने गाडी़ से उतरकर पुलिस पर फायरिंग करने लगा। पुलिस ने भी जवाबी करवाई करते हुए फायर किया। इससे पैर में लगी गोली से वह घायल हो गया।

उसके कब्जे से 1 तमंचा 315 बोर, 1 जिन्दा व 2 खोखा कारतूस तथा होंंंडा सिटी बरामद की गई है। उस पर हत्या, हत्या का प्रयास ,अपहरण, लूट, गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत करीब एक दर्जन मामले दर्ज हैं। वह करीब पांच माह से थाना जेवर से जिलाबदर चल रहा था।

Tags:    

Similar News