कोरोना से ठीक हो चुके लोगों को वैक्सीन के लिए करना पढ़ सकता है 9 महीने का इंतेजार…. NTAGI ने सरकार से की सिफारिश

Update: 2021-05-18 03:25 GMT

नयी दिल्ली 18 मई 2021. अभी हाल ही में वैक्सीनेशन को लेकर नियमों में कुछ बदलाव किये गये थे. जिसके तहत कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज़ के लिए लोगों को 12 से 16 हफ्ते इंतजार करने की बात कही गई थी. इस संबंध में कोविन के पोर्टल पर भी अब दूसरी डोज़ लेने के विकल्प के रूप में 84 दिन बाद दिखा रहा है। वहीं अब नेशनल एक्सपर्ट ग्रुप ऑन वैक्सीन एडमिनिस्ट्रेशन (NEGVAC) की तरफ से वैक्सीन लेने को लेकर जल्द ही नया फैसला लिया जा सकता है. बता दें कि ग्रुप ने रिकवरी के नौ महीने बाद ही टीका लगवाने का सुझाव दिया है. दरअसल हाल ही में इस समय सीमा को 6 महीने किया गया था, लेकिन अब ये नौ महीने तक बढ़ाया जा सकता है.

पिछले सप्ताह इसी समूह के उस प्रस्ताव के मंजूरी दे दी गयी है, जिसमें सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड के दो डोज के बीच 12 से 16 सप्ताह का अंतराल रखने की बात कही गयी थी. सरकार ने इसको लेकर एडवायजरी भी जारी कर दी है कि अब कोविशील्ड की पहले डोज और दूसरे डोज के बीच 12 से 16 सप्ताह का अंतर रखा जायेगा. मार्च में ही इस अंतर को 28 दिन से बढ़ाकर सरकार ने 6 से 8 सप्ताह किया था.
इस मामले को देख रहे एक सरकार अधिकारी ने इकोनॉमिक टाइम्स को बताया कि सरकार के पास एक ऐसा प्रस्ताव भेजा गया है जिसमें कहा गया है कि जो लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं उन्हें कुछ ज्यादा समय के बाद ही टीके की पहली खुराक लगायी जाए. इन्होंने यह भी बताया कि प्रस्ताव में कहा गया है कि कोविड पॉजिटिव के बाद रिकवर हुए लोगों को 3 से 9 महीने बाद टीके की पहली डोज दी जाए. एनटीएजीआई के इस सुझाव को कोविड-19 संबंधी राष्ट्रीय विशेषज्ञ समूह को भेजी जायेगी.

टीकों के बीच के अंतराल बढ़ाने के सभी मामले कोविशील्ड के लिए देखने को मिले हैं. भारत बायोटेक की कोवैक्सीन के लिए इस अंतर को शुरुआत में जितना रखा गया था, आज भी उतना ही है. पहली बार जब सरकार ने अंतराल बढ़ाया था, वह भी कोविशील्ड के लिए ही था. लेकिन कोविड के मरीजों के लिए प्रतिक्षा अवधि बढ़ाने की सिफारिश दोनों वैक्सीन पर लागू हो होगी.

एनटीएजीआई ने यह भी कहा था कि गर्भवती महिलाओं को कोविड-19 का कोई भी टीका लगवाने का विकल्प दिया जा सकता है. इसी प्रकार स्तनपान करवाने वाली महिलाएं बच्चे को जन्म देने के बाद किसी भी समय टीका लगवा सकती हैं.

Tags:    

Similar News