…इस महिला सांसद का फोटो खूब हो रहा है वायरल….. जानिये लोग सोशल मीडिया पर क्या कुछ बोल रहे हैं…. राज्यसभा सांसद और सीनियर लीडर की वायरल होती तस्वीर देखिये…

Update: 2020-07-16 10:22 GMT

रायपुर 16 जुलाई 2020। छत्तीसगढ़ के महिला सांसद की एक तस्वीर सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही है। छत्तीसगढ़ की राज्यसभा सांसद और कांग्रेस की सीनियर लीडर फुलो देवी नेताम की फोटो ट्वीटर और फेसबुक के साथ कई लोगों ने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की है।

खास बात ये है कि खुद छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी पीएल पुनिया ने तस्वीर को अपने ट्वीटर हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा है…

पुनिया के इस ट्वीट के बाद फोटो पर कई कई लोगों रि-ट्वीट किया है… पुलिस के ही ट्वीट पर करीब 538 रिट्वीट और कमेंट हो चुके हैं, वहीं ढ़ाई हजार के करीब लोगों ने फोटो को लाइक किया है। दरअसल फोटो में महिला सांसद फुलो देवी नेताम खेतों में आम महिला की तरह बोवाई करती दिख रही है।

सोशल मीडिया में बड़ी तेजी से वायरल हो रही तस्वीर में कई लोग महिला सांसद की जमकर तारीफ कर रहे हैं, तो कईयों ने सांसद होने के बावजूद उऩकी सादगी को सलाम कर रहे हैं। धान रोपाई करते महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष व सांसद फुलो देवी नेताम की तस्वीर फरसगांव स्थित उनके पैतृक गांव की है।

हालांकि फुलो देवी पहले भी खेतों में इस तरह काम करती नजर आयी थी, वो किसान परिवार से हैं, लिहाजा खेतों में वो खुद भी काम किया करती है।

 

Tags:    

Similar News