मलेरिया टाईफाईड डेंगू और हाथीपाँव जैसी चिर-परिचित बीमारियों को लेकर स्वास्थ्य विभाग जारी करेगा सतर्कता पत्र.. चलेगा प्रदेश में विशेष अभियान

Update: 2021-05-23 03:41 GMT

रायपुर,22 मई 2021।कोरोना काल में छत्तीसगढ़ की चिर परिचित बीमारियों को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट नोट जारी करने जा रहा है। यह सतर्कता पत्र आगामी दिनों में स्वास्थ्य विभाग जिन बीमारियों के लिए जारी कर रहा है, उनमें मलेरिया टाईफाईड हाथीपाँव शामिल हैं।
मलेरिया टाईफाईड हाथीपाँव और डेंगू वे रोग हैं जिनकी छत्तीसगढ़ में मौसम अनुरुप उपस्थिति होती ही है। कोरोना काल के पहले हर साल स्वास्थ्य विभाग विशेष अभियान चलाया करता था। कोरोनावायरस के दौर में सारी प्राथमिकता सिमट कर कोरोना पर केंद्रित रहीं थी। लेकिन अब इस मसले को लेकर स्वास्थ्य अमले को अलर्ट मोड पर डाला जा रहा है।

स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के अनुसार कोरोना काल में केंद्र द्वारा जारी गाईडलाईन में फ़्लू या सर्दी खाँसी बुख़ार को कोरोनावायरस मान कर उपचार करने के निर्देश हैं, इसलिए पृथक से इनकी कोई उपस्थिति नहीं हुई।

स्वास्थ्य विभाग दो से तीन दिनों में इस संबंध में दिशा निर्देश पत्र जारी करने वाला है जिसके तहत डेंगू,आंत्रशोथ, मलेरिया टाईफाईड और हाथीपाँव को लेकर विशेष अभियान चलाने और बीते वर्षों की तरह दवाईयों और आवश्यक उपचार के साथ सतर्कता बरतने को लेकर व्यापक दिशा निर्देश शामिल हैं।

Tags:    

Similar News